सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद बोले राहुल गांधी- 'मुझ पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित', कल भिवंडी कोर्ट में होना है पेश

राहुल गांधी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे.

राहुल गांधी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Rahul Gandhi Sultanpun

राहुल गांधी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे. करीब आधे घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान उन्होंने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा. पेशी के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप राजनीतिक प्रेरित हैं. 

Advertisment

अदालत का सख्त रुख और ‘आखिरी मौका’

अदालत पहले ही स्पष्ट कर चुकी थी कि 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है. इससे पहले कई तारीखों पर गैर-हाजिर रहने के कारण कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया था. 19 जनवरी को अनुपस्थिति के बाद न्यायालय ने इसे 'आखिरी अवसर' बताते हुए समन जारी किया था. गुरुवार को राहुल गांधी की उपस्थिति के साथ बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की गई.

अदालत ने अब मामले में सफाई साक्ष्य (डिफेंस एविडेंस) के लिए 9 मार्च की अगली तारीख तय की है. राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि उनके मुवक्किल ने न्यायालय की प्रक्रिया में सहयोग किया है। वहीं वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला कर्नाटक में आयोजित एक प्रेस वार्ता से जुड़ा है, जहां राहुल गांधी द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हुआ. जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने इसे मानहानिकारक बताते हुए परिवाद दायर किया था. उनका आरोप है कि उक्त बयान से उनकी और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है.

मामला सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए अदालत में विचाराधीन है. इससे पहले 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी एक बार अदालत में पेश हो चुके हैं, लेकिन बाद की कई तारीखों पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई थी, जिससे न्यायालय ने सख्ती दिखाई.

राजनीतिक और कानूनी मायने

यह मामला केवल कानूनी प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके राजनीतिक निहितार्थ भी हैं. विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर में यह केस चर्चा का विषय बना हुआ है. अब निगाहें 9 मार्च की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत में बचाव पक्ष अपने साक्ष्य प्रस्तुत करेगा.

21 को भिवंडी कोर्ट में होंगे पेश

बता दें कि ठाणे जिले के भिवंडी की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई होना है. 21 फरवरी को राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना है. 

rahul gandhi Uttar Pradesh
Advertisment