'अब लटकती-भटकती नहीं हैं परियोजनाएं', मेरठ में नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी

PM Modi: पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. उसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब योजनाएं पहले की तरह लटकती भटकरती नहीं हैं.

PM Modi: पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. उसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब योजनाएं पहले की तरह लटकती भटकरती नहीं हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi NaMo Rapit Train

पीएम मोदी Photograph: (DD)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल का उद्धाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की पावन धरा पर आज विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत इसके लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है.

Advertisment

'ये विकसित भारत की कनेक्टिविटी की शानदार झांकी'

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी ये उसकी एक शानदार झांकी है. शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी ट्रेन. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम भाजपा की डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति को भी दर्शाता है. हमारी कार्य संस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर दिया जाए.

अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती भटकती नहीं- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि, इसलिए अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती भटकती नहीं हैं. नमो भारत या मेट्रो सेवा दोनों का शिलान्यास करने का अवसर आप सबने मुझे दिया था और आज मुझे ही इनके लोकार्पण का सौभाग्य मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि, मैंने मेरठ मेट्रो में सफर किया, इस दौरान मेरी स्कूल-कॉलेज के अनेक युवाओं और अन्य यात्रियों से बीतचीत हुई. सबका यही कहना था कि इतने शानदार काम की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी और सबके सब लोग पुराने दिनों को याद कर रहे थे खासतौर पर बहनों और बेटियों ने मुझे बताया कि शाम होते ही पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था यहां डर और भय का माहौल होता था. 

'नमो भारत रैपिड रेल से ये नारी शक्ति का प्रतीक'

पीएम मोदी ने कहा कि अब एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी और दूसरी तरफ लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल से ये नारी शक्ति का प्रतीक भी बनी है. इसमें ट्रेन ऑपरेटर स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकत काम में हमारी बेटियां ही कार्यरत हैं. पीएम ने आगे कहा कि, मेरठ की इस धरती से मेरा भी एक विशेष नाता रहा है जब 2014 के चुनाव हुए, 2019 के चुनाव हुए और 2024 के लोकसभा चुनाव हुए तो मेरठ से ही मेरी चुनावी सभाओं की शुरुआत हुई. मेरठ के आप लोगों ने यहां के किसानों ने उद्यमियों ने लघु उद्योगों से जुड़े श्रमिकों ने कारीगरों ने दुकानदारों ने मुझे हमेशा बहुत आशीर्वाद दिया है.

कांग्रेस, सपा-बसपा पर साधा निशाना

मैंने तब भी कांग्रेस और सपा-बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए और आइए विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इन दलों ने तो अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली लेकिन भाजपा ने विकास और अपनी नीति रीति को सर्वोपरि रखा तो वो है विकास देश का विकास. जिसका एक उदाहरण मेरठ मेट्रो भी है है.

ये भी पढ़ें: अब दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, PM मोदी ने मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का किया उद्घाटन

PM modi
Advertisment