PM Modi: सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारत, पीएम मोदी गुजरात के सानंद में ATMP सुविधा का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सानंद के दौरे पर होंगे. सानंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट एंड पैकेजिंग (एटीएमपी) सुविधा का उद्घाटन करने वाले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सानंद के दौरे पर होंगे. सानंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट एंड पैकेजिंग (एटीएमपी) सुविधा का उद्घाटन करने वाले हैं.

author-image
Mohit Saxena
New Update
modi

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी यानि आज गुजरात के सानंद के दौरे पर होंगे. यहां पर वे सानंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट एंड पैकेजिंग (एएमपी) सुविधा का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर एक सभा को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "यह उद्घाटन भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक अहम मील का पत्थर होगा. इसकी वजह सानंद एटीएमपी सुविधा से भारत में निर्मित पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का वाणिज्यिक उत्पादन और शिपमेंट आरंभ हो गया है. 

Advertisment

परियोजना का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ 

यह विकास वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में भारत के हालात को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस परियोजना का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ था और यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत स्वीकृत पहला प्रस्ताव था. 22,500 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ, अनुमोदन के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया, जो देश में रणनीतिक सेमीकंडक्टर निवेश को गति देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

500,000 वर्ग फुट के क्लीनरूम से सुसज्जित

सानंद सुविधा एक बार पूरी तरह से चालू होने के बाद करीब 500,000 वर्ग फुट के क्लीनरूम से सुसज्जित होने वाला है. ये दुनिया के सबसे बड़े रेज़्ड-फ्लोर क्लीनरूम में से एक होगा. यह सुविधा दुनिया भर के ग्राहकों की सेवा करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग में तीव्र प्रगति से मेमोरी और स्टोरेज समाधानों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है. सानंद एटीएमपी सुविधा माइक्रोन के वैश्विक विनिर्माण नेटवर्क से उन्नत डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (डीआरएएम) और एनएएनडी सेमीकंडक्टर वेफर्स को तैयार मेमोरी और स्टोरेज उत्पादों में बदलेगा. ये वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा.  

ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan Conflict: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूरत पड़ी तो अमेरिका करेगा हस्तक्षेप

PM Modi in Gujrat PM modi
Advertisment