PM मोदी का असम दौरा आज, पूर्वोत्तर के पहले ELF समेत 5450 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे पूर्वोत्तर के पहले ईएलएफ यानी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी का विमान भी इसी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरेगा.

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे पूर्वोत्तर के पहले ईएलएफ यानी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी का विमान भी इसी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरेगा.

author-image
Suhel Khan
New Update
pm modi assam visit 14 Feb

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Photograph: (ANI)

PM Modi Assam Visit:पीएम मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्य असम के दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे राज्य को कई सौगात देंगे. पीएम मोदी का विमान पूर्वोत्तर के पहले आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) पर लैंड करेगा. जिसका पीएम मोदी आज उद्घाटन करने वाले हैं. बता दें कि असम के मोरन में बनाया गया ये पूर्वोत्तर का पहला ईएलएफ है. जहां पीएम मोदी आज करीब 20 मिनट तक भारतीय वायु सेना (IAF) के लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टर की हवाई ताकत का भी अवलोकन करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.

Advertisment

आईएएफ की ताकत देंखेंगे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी पिछले तीन महीनों में तीसरी बार असम के दौरे पर जा रहे हैं. दरअसल, असम में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. पीएम मोदी सुबह करीब दस बजे डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वह भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से मोरन स्थित ईएलएफ पहुंचेंगे. जहां वे 100 करोड़ रुपये की लागत वाली 4.2 किलोमीटर लंबी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान मोदी लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टर के 20 मिनट तक चलने वाले हवाई प्रदर्शन को भी देखेंगे.

कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी सी-130 विमान से आपातकालीन लैंडिंग सुविधा से ही अपने दौरे के दूसरे चरण के लिए गुवाहाटी रवाना होंगे. जहां वे 'कुमार भास्कर वर्मा' सेतु का उद्घाटन करेंगे. 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बना ये पुल गुवाहाटी को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ेगा. छह लेन वाले इस पुल से गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच निर्बाध संपर्क बना रहेगा. जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा.

इन परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

इसके साथ ही पीएम मोदी लचित घाट से भारतीय प्रबंधन संस्थान-गुवाहाटी (IIM) के अस्थायी परिसर और कृत्रिम मेधा (AI) सक्षम 'हाइपरस्केल डेटा' केंद्र का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे. असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि आईआईएम-गुवाहाटी के उद्घाटन से असम शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा. वहीं पीएम मोदी गुवाहाटी के लिए 100 इलेक्ट्रिक वाहन भी रवाना करेंगे. उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी के बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक सभा को भी संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने असम में रखी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला, अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

pm modi assam visit
Advertisment