/newsnation/media/media_files/2026/01/23/pm-modi-2026-01-23-08-47-21.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Photograph: (ANI)
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे. इसके बाद पीएम मोदी समिट को संबोधित भी करेंगे. इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 500 से अधिक AI लीडर भी शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह करीब 9.40 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे सुबह करीब 10.25 बजे समारोह को संबोधित करेंगे.
आज आम लोगों को नहीं मिलेगा समिट में प्रवेश
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस.कृष्णन ने कहा कि गुरुवार (19 फरवरी) को एआई इंपैक्ट समिट में आम लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा. गुरुवार को सिर्फ वही लोग समिट में जा सकेंगे, जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा. बता दें कि इसके स्थान पर सरकार ने एआई समिट को 21 फरवरी को भी जारी रखने का फैसला लिया है.
#IndiaAIImpactSummit2026 | Prime Minister Narendra Modi will welcome world leaders at Bharat Mandapam and a family photo will be taken at around 9.15 AM
— ANI (@ANI) February 19, 2026
The PM will participate in Opening Ceremony of India AI Impact Summit 2026 which will start at around 9.40 AM. He will then… pic.twitter.com/G63qHlZhYF
ब्राजील के राष्ट्रपति भी पहुंचे दिल्ली
बुधवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भी पांच दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंच गए. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनका शानदार पारंपरिक स्वागत दिखाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "नमस्ते, इंडिया! मैं एक जरूरी एजेंडे के साथ एक और यात्रा पर आया हूं- रिश्ते मजबूत करना, साझेदारी को गहरा करना और दुनिया में एआइ के भविष्य पर चर्चा करना. हम दोनों देशों के बीच और अधिक सहयोग, नवाचार और अवसर बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे."
ये भी पढ़ें: AI Summit Delhi 2026: भारत मंडपम में आज से शुरू हो रहा एआई समिट, 20 से ज्यादा देशों के नेता करेंगे शिरकत
सुबह 8 से शाम आठ बजे तक आ सकते हैं लोग
इंडिया एआई इंपैक्स समिट का समापन कल यानी 20 फरवरी को होगा लेकिन आम लोगों के लिए इसे एक दिन के लिए बढ़ाया गया है. यानी एआई समिट शनिवार 21 फरवरी तक चलेगा. जिसमें आम लोग सुबह 8 बजे से शाम आठ बजे तक जा सकते हैं. आज पीएम मोदी सुबह दस बजे एआई इंपैक्ट समिट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी लोगों को संबोधित करेंगे. जिसमें दर्जन भर से अधिक देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होंगे. शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर की कंपनियों के सीईओ के साथ राउंडटेबल सम्मेलन में भाग लेंगे.
ये भी पढ़ें: India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई के बीच हुई मुलाकात, जानें क्या हुई बात?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us