AI Summit Delhi 2026: भारत के पहले एआई इंपैक्ट समिट की शुरुआत 16 फरवरी यानी सोमवार से हो रही है. पीएम मोदी सोमवार शाम को इस समित का उद्घाटन करेंगे. इस समित में दुनियाभर के 20 देशों के बड़े नेता शिरकत करेंगे. एआई समित की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस समित में दुनिया तकनीक के बेहत इस्तेमाल के बारे में जान सकेगी. साथ ही आने वाले समय में और भारत किस तरह से आगे बढ़ता हुआ एआई के तौर पर खुद को विकसित करेगा. इंडिया एआई समिट 2026 में Google, Microsoft जैसी तमाम कंपनियां शामिल होंगी. जो एआई को लेकर लगातार काम कर रही हैं.
शाम पांच बजे समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 5:00 बजे भारत मंडप में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन 16 तारीख से 20 तारीख तक चलेगा. इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के साथ जो आयोजन किया जा रहा है. इसमें तमाम कंपनियां शिरकत कर रही हैं. करीब 20 देश के बड़े नेता इस समिट में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं. इनमें फ्रांस के अलावा ब्राजील का नाम भी शामिल है. एआई समिट कि लिए भारत मंडपम में स्टॉल्स को सजाया गया है. इस समिट में फेस सिस्टम फिर अलग-अलग एनिमेटेड चीजें दखने को मिलेंगी.
ये भी पढ़ें: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, 100 से ज्यादा देशों के नेता सहित लाखों प्रतिभागी होंगे शामिल