/newsnation/media/media_files/2026/02/13/pm-modi-2026-02-13-18-40-15.jpg)
pm modi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर खास टिप्पणी की. उन्हें अपनी ‘छोटी बहन' बताया. राष्ट्रपति ने कहा कि क्या वह ‘नाराज' हैं, क्योंकि प्रदेश में उनके दौरे के दौरान उनके स्वागत के लिए न तो मुख्यमंत्री आईं न ही कोई अन्य मंत्री मौजूद था. उन्होंने कहा कि मैं भी बंगाल की बेटी हूं. मुझे नहीं पता कि वह नाराज हैं या नहीं. इससे किसी तरह का फर्क नहीं पड़ता है. आप सब ठीक रहें. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस वाक्ये को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है.
अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है: मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह शर्मनाक और अभूतपूर्व है. लोकतंत्र और आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण में विश्वास रखने वाला हर शख्स निराश है. स्वयं आदिवासी समुदाय से आने वाले राष्ट्रपति की ओर से पीड़ा और दुख ने भारत की जनता के मन में गहरा दुख जताया है. पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सारी हदों को पार कर दिया है. राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है."
राष्ट्रपति का पद राजनी​ति से ऊपर है : मोदी
उन्होंने कहा कि यह भी उतना दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल सरकार संथाल संस्कृति जैसे अहम विषय पर इतनी लापरवाह है. राष्ट्रपति का पद राजनी​ति से ऊपर है और इस पद की गरिमा का हमेशा से सम्मान करना चाहिए. आशा है कि पश्चिम बंगाल सरकार और टीएमसी में सुधरने की भावना जागृत होगी.
इस बात से नाराज हुईं राष्ट्रपति मुर्मू
कॉन्फ्रेंस के बाद राष्ट्रप​ति एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधाननगर मैदान में आई थी. वहां मैदान के साइज को देखकर उन्होंने आश्चर्य जताया. उन्होंने कहा कि यह मैदान काफी बड़ा है और यहां लाखों लोग आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस का आयोजन इस मैदान में किया जाता तो करीब पांच लाख लोग इसमें शामिल हो सकते थे. राष्ट्रपति ने सवाल उठाए कि जब इतना बड़ा मैदान मौजूद था तो फिर कार्यक्रम को लेकर इतनी छोटी जगह को किस लिए चुना.
ये भी पढ़ें:US Iran War: युद्ध के कारण पाकिस्तान में महंगाई का तूफान, आम जनता त्रस्त, दाने-दाने को मोहताज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us