AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर PM मोदी की तीखी टिप्पणी, इन दलों का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे "कांग्रेस की विचारधारा का दिवालियापन" बताया. उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल इवेंट में देश का अपमान है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे "कांग्रेस की विचारधारा का दिवालियापन" बताया. उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल इवेंट में देश का अपमान है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
modi

modi (ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया समिट में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर टिप्पणी करे हुए कहा कि यह प्रदर्शन दिखाता है कि देश कि सबसे पुरानी पार्टी विचारधार के हिसाब से दिवालिया हो चुकी है. उन्हें कांग्रेस को छोड़ अन्य विपक्षी पार्टियों टीएमसी, डीएमके समेत बीएसपी का आभार व्यक्त किया. 

Advertisment

यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम के अंदर शर्टलेस विरोध प्रदर्शन किया था. इसमें उन्होंने “बेरोजगारी, महंगाई और कथित इंडिया-US ट्रेड डील” को लेकर पीएम  नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए.

कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों का जताया आभार

इस मौके पर पीएम मोदी ने इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के सार्थियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस कृत्य की बुराई करने के लिए सभी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, “एक बात जो मुझे खुशी देती है, वह यह है कि कांग्रेस के सभी साथियों ने दिल्ली की घटना पर पार्टी की बुराई करने की हिम्मत दिखाई. वे इसके लिए शुक्रिया अदा करता हूं.”

कांग्रेस की भरपूर आलोचना की

पीएम मोदी ने कहा, 'एक बात उन्हें संतोष देती है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना की और यह हिम्मत दिखाई है. मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के एआई सम्मिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट का कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां समाजवादी पार्टी, डीएमके ने विरोध जताया. डीएमके साथ मायावती और ममता बनर्जी के दल टीएमसी ने भी समिट में विरोध प्रदर्शन को देश का अपमान बताया. इसे गलत और देश अपमान बताया था.'

ये भी पढ़ें:UP: मेरठ को मिली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन की सौगात, NCRTC ने जारी की किराया सूची; यहां देखिए

ai impact summit 2026 PM modi
Advertisment