/newsnation/media/media_files/2025/09/03/piyush-goyal-2025-09-03-08-48-35.jpg)
Piyush Goyal Photograph: (Social Media)
Piyush Goyal on India US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज (3 फरवरी) दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए भारत-अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते को देश के लिए बेहद फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के हित में हुआ है और पड़ोसी देशों की तुलना में भारत को बेहतर शर्तें मिली हैं. यह बयान उस समय आया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद घोषणा की कि भारत पर लगने वाला टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू किया गया. गोयल ने इसे दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का परिणाम बताया.
#WATCH | Delhi: On the India-US trade agreement, Union Minister of Commerce and Industry, Piyush Goyal, says, "We all know that the Prime Minister, leveraging his friendly relationship and close ties with President Trump, has finalised a trade deal with the United States of… pic.twitter.com/nQgpvIveNu
— ANI (@ANI) February 3, 2026
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर भी किया पोस्ट
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, एमएसएमई, स्टार्टअप, उद्यमियों और कुशल कामगारों के लिए नए अवसर खोलेगा. इससे “मेक इन इंडिया”, “डिजाइन इन इंडिया” और “इनोवेट इन इंडिया” जैसे अभियानों को गति मिलेगी. साथ ही, अमेरिका से नई तकनीक मिलने से भारत के विकास को बढ़ावा मिलेगा. समझौते के तहत भारत कुछ व्यापार बाधाएं कम करेगा और अमेरिका से ऊर्जा, कृषि उत्पाद और कोयले की खरीद बढ़ाएगा.
Congratulations to Prime Minister @NarendraModi ji and President @RealDonaldTrump, as well as to the people of India and the United States, on the landmark trade agreement. This reflects the power of two like-minded, fair-trading democracies working together for shared…
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 2, 2026
पीयूष गोयल ने राहुल गांघी पर बोला हमला
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी की राजनीति पर कड़ा प्रहार किया है. गोयल ने कहा कि यह देश का बड़ा दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे नकारात्मक सोच वाले नेता आज देश को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को झूठ और धोखे का पुलिंदा करार देते हुए उनकी कड़ी निंदा की.
#WATCH | Delhi: Union Minister of Commerce and Industry, Piyush Goyal, says, "... It is a great misfortune that negative-minded leaders like Rahul Gandhi are trying to mislead or confuse the country today. I condemn Rahul Gandhi's lies and deceit. He wants to mislead people, but… pic.twitter.com/eQeFM5FpiV
— ANI (@ANI) February 3, 2026
गोयल ने साफ शब्दों में कहा कि विपक्ष चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन उनकी गुमराह करने वाली राजनीति अब काम नहीं आएगी क्योंकि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.
#WATCH | Delhi: Union Minister of Commerce and Industry, Piyush Goyal, says, "... Rahul Gandhi is a symbol of negativity, and by associating with him, the leaders of the DMK, TMC, Samajwadi Party, and all of them, perhaps they are envious of India's bright future, the new… pic.twitter.com/tW18siUszu
— ANI (@ANI) February 3, 2026
पीयूष गोयल ने यूपीए सरकार के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों के शासन में अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई थी. विकास कार्य ठप पड़े थे और जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से परेशान थी.
India-US Trade deal: Union Minister Piyush Goyal lashes out at Rahul Gandhi
— ANI Digital (@ani_digital) February 3, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/OL0bUhPT7R#indiaustradedeal#PiyushGoyal#RahulGandhipic.twitter.com/cBiU7dXXup
गोयल के अनुसार, कांग्रेस और उसके सहयोगियों की रुचि भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में कभी नहीं रही. उन्होंने विपक्षी नेताओं को 'हताश और असंतुष्ट' बताते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्हें जनता पहले ही नकार चुकी है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us