/newsnation/media/media_files/2026/02/03/loksabha-session-2026-02-03-16-53-24.jpg)
Parliament Session: लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है. बता दें कि यह कार्रवाई उस समय की गई जब कुछ सांसद स्पीकर की कुर्सी के पास पहुंच गए और आसन की ओर कागज के टुकड़े उछालने लगे. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी और आखिरकार कार्यवाही को अगले दिन (4 फरवरी) सुबह 11 बजे तक स्थगित करना पड़ा.
राहुल गांधी के भाषण के दौरान बढ़ा विवाद
दरअसल, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान चीन से जुड़ा मुद्दा उठाना शुरू किया. उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. शोर-शराबा इतना बढ़ गया कि राहुल गांधी अपना भाषण पूरा नहीं कर सके. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार रोकनी पड़ी.
Eight opposition MPs suspended from Lok Sabha for remainder of budget session
— ANI Digital (@ani_digital) February 3, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/BFPnY7fpaM#suspension#parliament#parliamentarybudgetsessionpic.twitter.com/NLOuRhmoVl
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कुछ विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर स्पीकर के आसन की ओर बढ़े और कागज फेंकने लगे. इसे सदन की गरिमा के खिलाफ माना गया. जब लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे चौथी बार शुरू हुई, तब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन सांसदों को बाकी सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा. यह प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया.
किन सांसदों को किया गया निलंबित?
मिली जानकारी के मुताबिक, निलंबित सांसदों में ये नाम शामिल हैं-
गुरजीत औजला
मणिकम टैगोर (तमिलनाडु से कांग्रेस के सांसद)
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
किरण कुमार रेड्डी
डीन कुरियाकोसे (केरल से कांग्रेस के सांसद)
एस वेंकटेश (CPM सांसद)
हिबी ईडन (केरल से कांग्रेस के सांसद)
प्रशांत पडोले
केसी वेणुगोपाल ने सरकार को दी थी चुनौती
इससे पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें बोलने से रोक रही है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो सरकार विपक्ष के सांसदों को निलंबित करके दिखाए. इस बयान के कुछ ही समय बाद यह कार्रवाई हो गई, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के भाषण पर फिर बवाल, बीजेपी बोली- कांग्रेस देख नहीं पा रही देश की तरक्की
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us