/newsnation/media/media_files/2026/02/03/rahul-gandhi-in-parliament-2026-02-03-14-12-22.jpg)
संसद का बजट सत्र 3 जनवरी मंगलवार को 2 बजे भी हंगामे के साथ शुरू हुआ. दरअसल राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत बोल रहे थे. उन्होंने अपना भाषण दोबारा डोकलाम पर शुरू कर दिया. इसको लेकर बीजेपी सांसदों ने कड़ा विरोध जताया. यही नहीं स्पीकर ने भी कहा कि आप नियमों के मुताबिक ही बोल सकते हैं. इसको लेकर आपको एक दिन पहले व्यवस्था दे दी गई थी. वहीं राहुल गांधी अपनी बात पर अड़े रहे और लोकसभा की कार्यवाही को 3 बजे तक के लिए एक बार फिर स्थगित कर दिया गया. राहुल गांधी को लेकर बीजेपी ने तीखा प्रहार किया है. किरण रिजिजू ने कहा है कि कांग्रेस देश की तरहक्की देख नहीं पा रही है.
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब के आधार पर की. उन्होंने बोलना शुरू किया और कहा कि मैंने सिर्फ देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा उठाया है.
Lok Sabha adjourned till 3 pm after BJP MPs objected to LoP Rahul Gandhi raising the issue of China during the debate on the motion of thanks to the President's address. https://t.co/91NROXsb4Y
— ANI (@ANI) February 3, 2026
चेयर को बोला 'यार'
अपने संबोधन पर टोकने या न बोलने पर राहुल गांधी ने चेयर की तरफ 'यार' कहते हुए संबोधित किया जो नियमों के विरुद्ध है. चेयर को इस तरह की भाषा से संबोधित नहीं किया जा सकता है. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है. पाकिस्तान, चीन और हमारे बीच के संबंध. इस लेख में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है जिसकी मैंने पुष्टि की है. उन्होंने कहा यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का केंद्रबिंदु है. 'मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच जो कुछ हुआ और उस पर हमारे प्रधानमंत्री की क्या प्रतिक्रिया थी, उस पर बोलने दीजिए. मुझे क्यों रोका जा रहा है?' वहीं राहुल गांधी के समर्थन में विपक्ष के सांसदों ने बोलने के इनकार कर दिया.
बीजेपी का तीखा पलटवार
इस बीच बीजेपी के सांसदों को कड़ा विरोध जताया. संसदीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस सांसद को नियम समझ ही नहीं आ रहे हैं वह लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. उन्हें पहले भी इस विषय न बोलने से जुड़े नियम बताए जा चुके हैं.
रिजीजू ने कहा कि मैंने आज वेणुगोपाल जी और गौरव गोगोई से बात की थी और कहा था कि राहुल जी एक बार फिर उन्हीं बातों को दोहरा नहीं सकते. कांग्रेस को देश की तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रही है.
3 बजे तक तीन बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही
बता दें कि इससे पहले सदन की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई. लेकिन हंगामे के चलते इसे 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. लेकिन 12 बजे भी शुरू होने के बाद विपक्ष के हंगामे के चलते इसे 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था. हालांकि 2 बजे भी सदन की शुरुआत में हंगामा हो गया और इसके 3 बजे तक के लिए स्थगित किया गया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us