Parliament Session: लोकसभा में आज शाम 5 बजे पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण का देंगे जवाब, विपक्ष के हंगामे के आसार

Parliament Session: लोकसभा में आज (4 फरवरी) शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. विपक्षी हंगामे और आठ सांसदों के निलंबन के बाद सदन का माहौल गरम है, ऐसे में जोरदार बहस की संभावना जताई गई है.

Parliament Session: लोकसभा में आज (4 फरवरी) शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. विपक्षी हंगामे और आठ सांसदों के निलंबन के बाद सदन का माहौल गरम है, ऐसे में जोरदार बहस की संभावना जताई गई है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
PM MODI

पीएम मोदी Photograph: (ANI)

Parliament Session:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (4 फरवरी) शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. उनका यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब सदन का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है. एक दिन (3 फरवरी) पहले ही हंगामे के कारण आठ विपक्षी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था. ऐसे में आज सदन में फिर से तीखी नोकझोंक होने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisment

बता दें कि संसद के दोनों सदनों में 3 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि इस चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय तय किया गया है, जो तीन दिनों में पूरा होगा. इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी आज लोकसभा में सरकार की ओर से विस्तृत जवाब देंगे.

इन मुद्दों पर बोल सकते हैं पीएम

माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान न केवल सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. बल्कि हाल के दिनों में चर्चा का विषय बनी भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी अपनी बात रखेंगे. राहुल गांधी समेत जब विपक्षी नेता, डोनाल्ड ट्रंप के दावों को लेकर प्रधानमंत्री से जवाब की मांग कर रहे हैं. तो ऐसे में पीएम मोदी इस डील पर ज्यादा फोकस करते हुए अपनी बात रख सकते हैं. इसके अलावा, पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे की किताब को लेकर चीन के मुद्दे पर जो गतिरोध बना हुआ है, उस पर भी पीएम मोदी विपक्ष को कड़ा जवाब दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- India US Trade Deal: ‘समझौते से दोनों देशों को होगा फायदा, किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं’, लोकसभा में हंगामे के बीच बोले पीयूष गोयल

parliament-session PM modi national news
Advertisment