/newsnation/media/media_files/2025/02/21/0wz50GRd8I5VcacKry6L.jpg)
India US Trade Deal:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर संसद में बोलते हुए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कृषि, डेयरी और किसानों के हित सुरक्षित रखे गए हैं तथा इससे भारत निर्यात बढ़ेगा, दोनों देशों को लाभ मिलेगा.
कृषि और डेयरी हित सुरक्षित
मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने खासतौर पर कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर सख्त रुख अपनाया और बातचीत में अपने किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय किसानों की आजीविका और घरेलू बाजार पर इस समझौते का कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा.
#WATCH | India-US Trade Agreement | In Lok Sabha, Union Minister Piyush Goyal says, "...Last year, negotiators from both sides held detailed discussions on various levels. Keeping the important interests of both sides in mind, it is natural that both sides would want to safeguard… pic.twitter.com/EEmHzpmwXx
— ANI (@ANI) February 4, 2026
एक साल से चल रही थी बातचीत
पीयूष गोयल ने बताया कि पिछले एक साल से दोनों देशों के अधिकारियों के बीच अलग-अलग स्तर पर विस्तृत बातचीत चल रही थी. इस दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी बाजार में अपने निर्यात को बढ़ाने में सफल रहेगा, जिससे देश के व्यापार को मजबूती मिलेगी.
#WATCH | India-US Trade Agreement | In Lok Sabha, Union Minister Piyush Goyal says, "On 2nd February 2026, PM and US President Donald Trump held a telephonic conversation on several matters of bilateral and international importance. After this, President Trump announced the… pic.twitter.com/pCYAI0RP2j
— ANI (@ANI) February 4, 2026
दुग्ध क्षेत्र का विशेष उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में भी भारत के हित सुरक्षित रखे गए हैं. अंत में उन्होंने कहा कि यह समझौता संतुलित है और इससे भारत तथा अमेरिका दोनों देशों को आर्थिक लाभ होगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us