/newsnation/media/media_files/2026/02/06/pm-modi-pariksha-pe-charcha-6-february-2026-02-06-10-56-43.jpg)
पीएम मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान छात्रों से की बातचीत Photograph: (DD)
Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के नौवें संस्करण का आज से शुरू हो गया. इस संस्करण के पहले एपिसोड के दौरान दिल्ली स्थित अपने आवास, 7, लोक कल्याण मार्ग पर छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने देशभर से पीएम आवास पहुंचे छात्र-छात्राओं से संवाद किया.
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुए इस संवाद का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने में मदद करना और परीक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाना है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप जीवन का अभिन्न अंग है.
इन शहरों में होगा 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन
बता दें कि पीएम मोदी हमेशा से इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को परीक्षा के तनाव और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की सीख देते हैं. बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के अलावा चार अन्य स्थानों पर किया जा रहा है. इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन असम के गुवाहाटी, छत्तीसगढ़ के रायपुर, तमिलनाडु के कोयंबटूर और गुजरात के देव मोगरा में किया जाएगा.
4.50 करोड़ शिक्षक, छात्र और अभिभावकों ने लिया भाग
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 'परीक्षा पे चर्चा' के अंतर्गत देश भर के केंद्रीय विद्यालयों समेत अनेक विद्यालयों में विद्यार्थी-केंद्रित सहभागिता गतिविधियां आयोजित की गईं. इन गतिविधियों को स्वदेशी संकल्प दौड़ कहा गया, जिसमें लगभग 4.81 करोड़ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया. शिक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा' के नौवें संस्करण में 4.50 करोड़ विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया, जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर समर्थन और साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है.
इस वर्ष 'परीक्षा पे चर्चा' का क्या है विषय?
इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा का विषय 'परीक्षा को उत्सव बनाएं', 'हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान', 'पर्यावरण बचाएं' और 'स्वच्छ भारत' पर केंद्रित 'परीक्षा को उत्सव बनाएं' रखा गया है.
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2025: पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिए एग्जाम के स्ट्रेस से बचने के टिप्स, पोषण का बताया महत्व
विश्वास रखो, अपने रास्ते पर चलो: पीएम मोदी
परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों से बातचीत करते हुए छात्रों को सलाह दी कि वे खुद पर विश्वास रखें और अपने रास्ते पर चलें. उन्होंने कहा, 'आपके माता-पिता, शिक्षक या सहपाठी कुछ भी कहें, अपने आप पर विश्वास रखो और अपने रास्ते पर चलो, चाहे जो भी सुझाव मिलें, उन्हें ध्यान में रखो. हमारा लक्ष्य हमेशा पहुंच के भीतर होना चाहिए, लेकिन आसानी से हासिल होने वाला नहीं.' पीएम मोदी ने कहा कि, हमेशा अपने शिक्षक से एक कदम आगे रहो.
शिक्षा ही जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम- पीएम मोदी
परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान पीएमओ में छात्रों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, शिक्षा छात्रों के लिए अपने जीवन को बेहतर बनाने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने का मात्र एक माध्यम है.
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha में दीपिका पादुकोण ने बच्चों को दिए टिप्स, पीएम मोदी ने की तारीफ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us