/newsnation/media/media_files/2024/11/13/orXFnzAPAT82MEG6Skuf.jpg)
Owaisi Photograph: (File Photo)
Owaisi on Iran Attack: अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी मारे गए. इस घटना ने वैश्विक स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. भारत में भी इस घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय के बीच गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
ईरान पर की हमले की कड़ी निंदा
इस बीच असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने खामेनेई की हत्या को अमानवीय, गैरकानूनी और अनैतिक बताया. उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है. ओवैसी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमला कर हालात और बिगाड़ दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू इंसानियत के मूल्यों को नहीं मानते.
भारत सरकार से की ये अपील
ओवैसी ने जोर देकर कहा कि युद्ध को तुरंत रोका जाना चाहिए. उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति स्थापित करने के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार हिंसा की इस घटना और खामेनेई की हत्या की स्पष्ट निंदा करेगी.
ईरान पर हमला अमानवीय- ओवैसी
ओवैसी ने हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय करार देते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों, यहां तक कि बच्चों की मौत बेहद दुखद है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि युद्ध लंबा चला तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा. खास तौर पर वैश्विक तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे भारत जैसे देशों की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि तेल की कीमत में मामूली वृद्धि भी भारतीय बाजार और आम जनता की जेब पर भारी पड़ सकती है.
ओवैसी ने यह भी कहा कि जिनेवा में शांति वार्ता चल रही थी, उसी दौरान हमला होना चिंताजनक है. उन्होंने आशंका जताई कि ईरान इस हमले का जवाब दे सकता है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'हम पर हुकुम चलाने का अधिकार किसके के पास', AIMIM चीफ ओवैसी ने रूस के तेल टैरिफ को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us