सोसाइटी के अंदर भी सेफ नहीं महिलाएं, कर्नल की बेटी से मनचलों ने की छेड़खानी
सोसाइटी के अंदर भी सेफ नहीं महिलाएं, कर्नल की बेटी से मनचलों ने की छेड़खानी
नोएडा:
युवती जब तक कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार लड़के जा चुके थे। थोड़ी देर बाद फिर उसी बाइक पर तीन लड़के सवार होकर आए और उन्होंने युवती के साथ छेड़खानी और बदतमीजी की। युवती ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो लड़के फरार हो गए।
लड़कों की बाइक की नंबर प्लेट भी मुड़ी थी। जिसकी वजह से बाइक का नंबर भी दिखाई नहीं दिया। युवती एक कर्नल की बेटी है और उसने एक्सप्रेस-वे थाने में शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
बताया जाता है कि सोसाइटी के एक टावर में रहने वाले कर्नल की बेटी शुक्रवार को रात 9 बजे जेपी कॉसमॉस की रोड पर इवनिंग वॉक कर रही थी। उसी वक्त मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे छूते हुए फरार हो गए।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक्सप्रेस-वे थाने में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा