Cab Drivers Strike India: आज घर से निकल रहे हैं तो हो जाएं अलर्ट, Ola-Uber समेत अन्य कैब ड्राइवरों ने किया हड़ताल का ऐलान

Cab Drivers Strike India: आप भी शनिवार, 7 फरवरी को घर से निकलकर कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं और इसके लिए आप कैब बुक करवाना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है.

Cab Drivers Strike India: आप भी शनिवार, 7 फरवरी को घर से निकलकर कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं और इसके लिए आप कैब बुक करवाना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है.

author-image
Dheeraj Sharma
एडिट
New Update
Cab Driver Strike

Cab Drivers Strike India: अगर आप भी आज (7 फरवरी) घर से निकलकर कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं और इसके लिए आप कैब बुक करवाना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है. क्योंकि देशभर में कैब ड्राइवरों ने शनिवार को हड़ताल का ऐलान किया है. इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. ऐप आधारित कैब सेवाओं से जुड़े ड्राइवरों ने एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इसमें ओला, उबर, रैपिडो समेत अन्य एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले ड्राइवर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे.

Advertisment

‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम से हड़ताल

बता दें कि कैब ड्राइवरों ने इस हड़ताल को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया है. इसके तहत ड्राइवर एक साथ अपनी ऐप्स बंद रखेंगे. ऐसे में आप भी कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. हालांकि अन्य साधन चालू रहेंगे जैसे रिक्शा, बस या आदि. 

किन संगठनों ने किया हड़ताल का ऐलान

इस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और कई अन्य राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों ने किया है. यूनियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऐप आधारित परिवहन कर्मचारियों को न तो न्यूनतम किराया मिल रहा है और न ही उनके काम के लिए स्पष्ट नियम तय हैं, जिससे लगातार शोषण हो रहा है.

सरकार को लिखे पत्र में उठाए गंभीर मुद्दे

ड्राइवर यूनियनों ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अपनी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सामने रखा है. पत्र में कहा गया है कि ओला, उबर, रैपिडो, पोर्टर जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले ड्राइवरों के लिए सरकार की ओर से तय कोई न्यूनतम किराया प्रणाली नहीं है.

यूनियन का आरोप है कि किराया तय करने की पूरी शक्ति कंपनियों के हाथ में होने से ड्राइवरों की आमदनी अस्थिर हो गई है. इसका नतीजा यह है कि लाखों ड्राइवर आर्थिक असुरक्षा, अत्यधिक काम के दबाव और खराब कार्य परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं.

‘मुनाफा कंपनियों को, संकट ड्राइवरों को’

यूनियन का कहना है कि जहां एग्रीगेटर कंपनियां लगातार मुनाफा कमा रही हैं, वहीं ड्राइवर गरीबी की ओर धकेले जा रहे हैं. उन्होंने सरकार से इस स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि ड्राइवरों की आजीविका सुरक्षित हो सके.

ड्राइवरों की प्रमुख मांगें क्या हैं

यूनियन ने अपनी मांगों में मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025 का हवाला दिया है. प्रमुख मांगों में शामिल हैं...

- केंद्र और राज्य सरकारें ऐप आधारित परिवहन सेवाओं के लिए न्यूनतम आधार किराया तुरंत अधिसूचित करें

- किराया तय करने से पहले मान्यता प्राप्त ड्राइवर यूनियनों से परामर्श किया जाए

- निजी (नॉन-कमर्शियल) वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल रोका जाए या उन्हें अनिवार्य रूप से कमर्शियल श्रेणी में लाया जाए

- मोटर व्हीकल एक्ट और एग्रीगेटर गाइडलाइंस का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए

यात्रियों को क्या तैयारी करनी चाहिए?

हड़ताल का असर अलग-अलग शहरों में अलग स्तर पर दिख सकता है, लेकिन बड़े शहरों में कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 7 फरवरी को खासकर पीक आवर्स में वैकल्पिक परिवहन साधनों की पहले से योजना बनाकर रखें.

यह भी पढ़ें - Gig Workers: गिग वर्कर्स को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिन काम करने पर मिलेगा सोशल सिक्योरिटी कवर, ड्राफ्ट जारी

INDIA
Advertisment