क्या होली से पहले आ गई गर्मी? दिन में चुभती धूप, रात में 'गुलाबी' ठंड; जानें 3 दिनों में क्या होगा हाल?

Weather Update: फरवरी के अंत में देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी बढ़ने लगी है. दिल्ली-एनसीआर में तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है.

Weather Update: फरवरी के अंत में देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी बढ़ने लगी है. दिल्ली-एनसीआर में तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
kal-ka-mausam-19-december-weather-report-cold-fog-imd-alert-india

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में अब गर्मी की आहट साफ सुनाई देने लगी है. फरवरी के आखिरी हफ्ते में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि होली तक कई राज्यों में तेज गर्मी पड़ सकती है. हालांकि, सुबह और रात में अभी भी हल्की गुलाबी सर्दी बनी हुई है.

Advertisment

उत्तर भारत में बढ़ रहा तापमान

उत्तर भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों बढ़ रहे हैं. दिन में धूप तेज हो रही है और लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिससे कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर का हाल

Delhi और एनसीआर में सुबह से तेज धूप निकल रही है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. दिन में गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और रात हल्की ठंड बनी हुई है. 25 फरवरी से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है. गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है.

यूपी-बिहार में कैसा मौसम?

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ है. दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है. फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. हरियाणा और पंजाब में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

राजस्थान में बदला मौसम

राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए हैं और हल्की बारिश दर्ज की गई है. जयपुर, कोटा और उदयपुर समेत कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई. अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा.

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. कुल्लू-मनाली में हल्की बारिश हो रही है. वहीं Uttarakhand के बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है. जम्मू और कश्मीर में 26 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है.

दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट

Tamil Nadu, Telangana, Kerala और दक्षिण कर्नाटक में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 23 से 26 फरवरी के बीच Odisha, Chhattisgarh और Jharkhand में भी बारिश के आसार हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसूनी गतिविधियों का संकेत हो सकता है.

कहां पड़ेगी तेज गर्मी?

हिमालयी राज्यों को छोड़ दें तो देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य भारत और दक्षिण भारत में गर्मी का असर दिखने लगा है. आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी के तेवर, मार्च आने से पहले मौसम ने ली करवट, जानें IMD अपडेट

Weather News
Advertisment