Weather Update: दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी के तेवर, मार्च आने से पहले मौसम ने ली करवट, जानें IMD अपडेट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. सुबह के वक्त तेज धूप के कारण वार्तावरण में गर्मी का एहसास हो रहा है.

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. सुबह के वक्त तेज धूप के कारण वार्तावरण में गर्मी का एहसास हो रहा है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
delhi ka mausam

दिल्ली Photograph: (AI)

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में रविवार को दिनभर तेज धूप के कारण तापमान में तेजी नजर आई. मार्च आने से पहले अभी ने गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. अब चटक धूप लोगों को चुभ रही है. हालांकि कम रफ्तार वाली हवाएं अभी भी बनी हुई हैं. इसकी वजह से शाम और रात को हल्की ठंड महसूस की जा रही है. अभी से दिन चढ़ने के साथ और दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. 

Advertisment

दिन का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की ओर से 23 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक यानी फरवरी के अंत तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत 23 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में दिन का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. यानी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने का पूर्वानुमान है. इसकी वजह से दिन में लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. 

शहरों का तापमान और AQI

आपको बता दें कि आने वक्त में यह गर्मी और बढ़ने के आसार बने हुए हैं। लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान बना हुआ है। रात का तापमान अभी फिलहाल फरवरी के तक तक नहीं बढ़ने वाला है। मार्च लगने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। फिलहाल दिन का तापमान में गिरावट नहीं होने वाली है। दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। 

बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं 

दिल्ली एनसीआर में 23 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसके तहत फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। तापमान भी गिरने की संभावना काफी कम है। दिल्ली एनसीआर में न के बराबर बारिश होगी और न ही तापमान गिरेगा। होली से पहले दिल्ली एनसीआर का अ​धिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। होली के दिन मौसम करवट लेने वाला है। गर्मी महसूस होगी। इसका पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जल्द जारी करेगा। 

Weather Update weather
Advertisment