अटल बिहारी के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक, जानें क्या हैं नियम
जब किसी नेता, गणमान्य शख्स का निधन हो जाता है जिन्होंने देश के लिए अहम योगदान दिया हो तब राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय
नई दिल्ली:
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे। सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। राष्ट्रीय शोक क्या होता है और इसके क्या नियम है आइए जानते हैं-
जब किसी नेता, गणमान्य शख्स का निधन हो जाता है जिन्होंने देश के लिए अहम योगदान दिया हो तब राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय शोक उस महान शख्सियत के मृत्यु पर संवेदना, दुख प्रकट करने का एक तरीका है।
राष्ट्रीय शोक कितने दिनों की हो इसका निर्णय सरकार करती है। अब तक की परंपरा को देखें तो राष्ट्रीय शोक एक दिन से लेकर सात दिनों तक देखा गया है।
राष्ट्रीय शोक के नियम
- राष्ट्रीय शोक के दौरान देशभर में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है जहां इसे नियमित फहराया जाता है।
- राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है।
- राष्ट्रीय शोक में सरकारी कार्यालय और कॉलेज (सरकार के निर्णय पर) बंद रखा जाता है।
- सरकारी कार्यों और समारोह और छोटे-बड़े उत्सव को रद्द कर दिया जाता है।
- दूरदर्शन और आकाशवाणी पर शोक के धुन बजाए जाते हैं।
और पढ़ें : जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा 'ठन गई! मौत से ठन गई!', पढ़ें जन्म से पीएम बनने तक का सफर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट