यूपी में गुंडाराज अब इतिहास का हिस्सा : केशव मौर्य
यूपी में गुंडाराज अब इतिहास का हिस्सा : केशव मौर्य
बदायूं:
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी से गुंडाराज अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। अब कोई गुंडा-माफिया किसी की जमीन, दुकान या मकान पर कब्जा नहीं कर सकता है।उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, सोमवार को बदायूं में जन विश्वास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। कहा, सपा-बसपा ने गरीब की नहीं एक जाति और तुष्टिकरण की राजनीति की। चुनाव करीब आने पर चुनावी हिन्दू बन गये हैं, लेकिन तारीफ जिन्ना की करते हैं जो देश के बंटवारे का जिम्मेदार है। जबकि कल्याण सिंह ने 6 दिसम्बर 92 को मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी रामलला के चरणों में चढ़ा दी थी।
उन्होंने कहा कि गुंडों की जमीन पर गरीबों के मकान बनाने की शुरुआत प्रयागराज से हो चुकी है। गुंडों की राजनीति करने वालों को या तो राजनीति छोड़नी पड़ेगी या सन्यास लेना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सपा का इत्र बनाने वाले के घर से 280 करोड़ रुपये केवल एक तहखाने से मिले हैं। ऐसी भ्रष्ट सपा को सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में इनको भ्रष्टाचार का सपना भी न आये। सपा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए मौर्या ने कहा कि शत्रु के मरने पर अंतिम विदाई दी जाती है, लेकिन वोट बैंक की नाराजगी के भय से सपा ने यह शिष्टाचार भी नहीं निभाया। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सपा ने कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर लाठी चलवायी। ऐसी तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सपा को सजा मिलनी चाहिए। जबकि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना से हिन्दू-मुसलमान में भेद किये बिना सबको अनाज, किसान सम्मान निधि दे रही है।
उन्होंने कहा मुंगेरीलाल की तरह सत्ता का सपना देख रही सपा का 2022 के चुनाव में भी सूपड़ा साफ होगा और भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी