यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से रोहिंग्या को किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से रोहिंग्या को किया गिरफ्तार
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर अवैध रूप से भारत में रहे रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है।एटीएस ने कहा कि अलीगढ़ से खालिक अहमद नाम के शख्स को गिफ्तार किया है, जो अवैध तरीके से भारतीय क्षेत्र में घुसा और अलीगढ़ में रशीदीन मस्जिद में इमाम बनकर रह रहा था।
एडीजी, एटीएस, नवीन अरोड़ा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ अभियान को तेज किया गया, तो वह जम्मू चला गया था।
अरोड़ा ने बताया कि खालिक ने देवबंद, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के मदरसों में पढ़ाया था।
एडीजी ने बताया कि जब खालिक के पहचान पत्रों की जांच की गई तो वे नकली पाए गए। बाद में, उसकी पहचान म्यांमार के एक अक्यब जिले के मूल निवासी के तौर पर हुई।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा