logo-image

ब्रिटेन PM की विजिट: दो दिवसीय भारत दौरे पर थेरेसा मे, दोनों देशों के बीच ट्रेड बढ़ाने पर दिया जाएगा ज़ोर

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ट्रेड बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Updated on: 06 Nov 2016, 08:55 AM

नई दिल्ली:

ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे रविवार को दो दिन के लिए भारत दौरा करेंगी। यह उनका पहला भारत दौरा होगा। थेरेसा मे के साथ बिजनेस डेलीगेशन भी होगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान विजय माल्या को लेकर भी बाचतीच होगी।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ट्रेड बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही टैक्नोलॉजी स्पेस, मेडिसिन, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री, फूटवियर और फूड मैन्यूफैक्चरिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन समेत कई बातों पर फोकस किया जाएगा।