नीतीश राज में भ्रष्टाचार की भयावह गंगा बड़े-बड़े घोटालों की बांध तोड़ रही है: तेजस्वी यादव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विरोधियों के विशाने पर आ गए हैं।
नई दिल्ली:
भागलपुर के बटेश्वरस्थान गंगा पंप नहर सिंचाई परियोजना में उद्घाटन के पहले ही कैनाल (बांध) की दीवार टूट जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है।
तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा, 'नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में भ्रष्टाचार की भयावह गंगा बह रही है। इस भ्रष्टाचार रूपी गंगा का प्रवाह इतना तेज है कि बड़े-बड़े घोटाले बांध तोड़ रहे हैं। मंगलवार को 828 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर के कहलगांव में बना बांध और नहर टूट गया।'
उन्होंने कहा कि देश जान रहा है कि बिहार सरकार में अब कैसे 'चूहे' भ्रष्टाचारी बन गए हैं? अब मिट्टी नहीं सीमेंट और कांक्रीट के बांध और नहर को भी ये सरकारी सरपरस्ती में कुतर रहे हैं।
गिरती अर्थव्यवस्था पर बोले अरुण जेटली, मोदी सरकार जल्द ही उठाएगी क़दम
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह बिहार में तटबंध टूटने का कारण चूहे को बताया था।
तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार का गढ़ और लूट का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है। नीतीश की सरपरस्ती में जल संसाधन विभाग में बाढ़ कटाव, बाढ़ राहत में लगातार घोटाले हो रहे हैं। नहर और बांध निर्माण-मरम्मती में संवेदकों और अभियंताओं की मिलीभगत से क्या नीतीश जी अवगत नहीं हैं?
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, 'नैतिकता की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नीतीश कुमार जल संसाधन विभाग में हो रहे घोटालों पर कोई संज्ञान क्यों नहीं लेते? उनकी ऐसी क्या मजबूरियां हैं, जो इस विभाग के भ्रष्टाचार पर आंखें मूंद लेते हैं? एक मुख्यमंत्री के लिए इससे बड़ी प्रशासनिक विफलता क्या होगी, जो उनके उद्घाटन करने से महज कुछ घंटो पहले ही जनता का 828 करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की गंगा में बह जाता है।'
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री के सामने प्रतिदिन हजारों करोड़ रुपये के घोटाले उजागर हो रहे हैं, फिर भी पता नहीं किस नैतिकता के आधार पर ईमानदारी का ढोल पीट रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'जब तक आरजेडी सरकार में थी, एक भी घोटाला नहीं हुआ। आरजेडी बड़ी पार्टी थी और उसमें नीतीश जी के भ्रष्ट सिपहसलारों को घोटाले करने की छूट नहीं थी, शायद इसलिए उनका दम घुट रहा था।'
हिज़बुल मुज़ाहिदीन आतंकी आदिल अहमद भट्ट बिजबेहारा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट