मास्क के चलते चूक : शख्स ने चेहरा ढकी महिला को पूर्व पत्नी समझ चाकू से किया वार
मास्क के चलते चूक : शख्स ने चेहरा ढकी महिला को पूर्व पत्नी समझ चाकू से किया वार
तिरुवनंतपुरम:
यहां एक शख्स ने फेस मास्क पहनी हुई एक महिला को अपनी पूर्व पत्नी समझ लिया, जिसके साथ उसका झगड़ा चल रहा था। शख्स ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।यह घटना कोझिकोड जिले के एक सहकारी बैंक में सोमवार को हुई, जब बीजू नाम का एक व्यक्ति बैंक में घुसा, चाकू निकाला और महिला को अपनी पूर्व पत्नी समझकर उस पर चाकू से वार कर दिया। हालांकि, मास्क लगाई हुई वह महिला बैंक की एक अन्य कर्मचारी सदस्य थी।
पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। बीजू को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बीजू ने जिस महिला पर हमला किया, वह उसी कुर्सी पर बैठी थी, जहां उसकी पूर्व पत्नी आमतौर पर बैठा करती थी। वह भी इसी बैंक में काम करती थी।
कोझिकोड जिले के नानमांडा का रहने वाला बीजू करीब दो साल पहले अपनी पत्नी से अलग हो गया था।
घायल महिला का इलाज कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर