नहीं रहे अध्यात्मिक गुरु चंद्रास्वामी, किडनी फेल होने की वजह से हुआ निधन
चंद्रास्वामी कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें लगातार डायलसिस पर रखा जा रहा था।
highlights
- अध्यात्मिक गुरु चंद्र स्वामी का निधन
- किडनी समेत शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था
नई दिल्ली:
किडनी फेल होने की वजह से 66 साल के अध्यात्मिक गुरु चंद्रास्वामी का निधन हो गया है। लोगों के बीच चंद्रास्वामी 'गॉडमैन' (ईश्वर का प्रतिनिधि) के नाम से जाने जाते थे।
चंद्रास्वामी कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें लगातार डायलसिस पर रखा जा रहा था। अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसकी वजह से डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
चंद्रास्वामी साल 2014 में उस वक्त विवादों में आ गए थे जब विशाखापत्तनम के बिजनेसमैन संजय अग्रवाल ने उनपर ठगने के आरोप में आपराधिक केस दर्ज करवा दिया था। उद्योगपति ने आरोप लगाया था कि उनके सहयोगियों ने उन्हें रत्न खरीदने के नाम पर ठग लिया था।
चंद्रास्वामी ने युवा अवस्था में ही घर छोड़ दिया था और अमर मुनि और तांत्रिक पंडित गोपीनाथ कविराज से तांत्रिक विद्या हासिल की थी। तांत्रिक विद्या हासिल करने के बाद चंद्रास्वामी ने 4 साल बिहार के जंगलों में बिताए थे। जंगल में 4 साल रहने के बाद चंद्रास्वामी ने दावा किया था कि उन्होंने कई तरह की सिद्धियां कर ली है और अब उनके पास कई शक्तियां है।
ये भी पढ़ें: आरजेडी नेता प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद, MLA अशोक सिंह हत्या मामले में हजारीबाग कोर्ट ने सुनाई सजा
अध्यात्मिक गुरु चंद्रास्वामी का जन्म साल 1948 में हुआ था और उनका असली नाम नेमी चंद था। चंद्रास्वामी के पिता राजस्थान के बेहरोर के रहने वाले थे और उनका मुख्य पेशा लोगों को कर्ज देना था। चंद्रास्वामी के बचपन में ही उनके पिता हैदराबाद में जाकर बस गए थे।
ये भी पढ़ें: शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, एमेजॉन पर 12 बजे से मिलना शुरु
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा