पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में पारा 7 डिग्री तक गिरा, उत्तर भारत में भी बढ़ी ठंड

बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाओं का बहना शुरू हो गया है. रविवार को भी पहाड़ों में बर्फबारी होगी. इससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है.

author-image
Nihar Saxena
एडिट
New Update
Delhi Cold

दिल्ली समेत उत्तर भारत में आने वाले दिनों में गिरेगा पारा.( Photo Credit : न्यूज नेशन.)

ऊंचे हिस्‍सों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाओं का बहना शुरू हो गया है. रविवार को भी पहाड़ों में बर्फबारी होगी. इससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है. स्‍काईमेट के अनुसार देश के कुछ हिस्‍सों में 22 नवंबर से 23 नवंबर तक बारिश के भी आसार हैं. दिल्ली में रविवार की सुबह तापमान 7 डिग्री तक पहुंचा, वहीं अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चल सकती है. राजधानी दिल्‍ली में ठंडी हवाएं चल सकती हैं. रविवार को मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और झारखंड में भी बारिश के आसार जताए गए हैं.

Advertisment

यह भी पढ़ेंः भारती सिंह के बाद अब हर्ष लिंबाचिया को भी NCB ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में सोमवार सुबह भी होगी सर्द
दिल्‍ली में 23 नवंबर से न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि के भी आसार जताए गए हैं. वहीं 27 नवंबर के आसपास राजधानी में शीत लहर चलने की भी आशंका है. उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ने के चलते सोमवार को रात के तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है. शुक्रवार को पिछले 14 साल में नवंबर महीने में दिल्ली में सबसे सर्द सुबह रही थी. मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है. 

यह भी पढ़ेंः चीन के रवैये में झोल, सीमा पर गतिरोध के बीच एलएसी पर लगा रहा रडार

राजस्थान, पंजाब-हरियाणा में गिरा तापमान
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मैदानी इलाकों में चुरु में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के एकमात्र पहाड़ी इलाके माउंट आबू में रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है.

यह भी पढ़ेंः बिकरू गोलीकांड: 37 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

शिमला में पारा 5.1 से नीचे पहुंचा
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 22.2 डिग्री सेल्सियस, 21.8 डिग्री सेल्सियस और 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम है. हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है. नरनौल में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में ठंड बरकरार है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में राज्य में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. मनाली, केलॉन्ग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि शिमला में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

minimum temperature Mountain दिल्ली पहाड़ बर्फबारी Rain कंपकंपाती ठंड maximum temperature Delhi Cold दिल्ली सर्दी snowfall winter
      
Advertisment