logo-image

नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

Updated on: 18 Jul 2021, 10:15 PM

नई दिल्ली:

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को चार कार्यकारी अध्यक्षों के साथ पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

सोनिया ने उनकी पदोन्नति के सभी विरोधों को खारिज करते हुए अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति तय की।

संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सिद्धू के नाम का विरोध मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी किया था। इसे लेकर अमरिंदर ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र भी लिखा था, लेकिन शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने नाराज सीएम को शांत करने के लिए चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी।

बैठक के बाद, अमरिंदर सिंह ने दोहराया कि पार्टी प्रमुख का कोई भी निर्णय स्वीकार्य होगा, लेकिन अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए जिन्हें लेकर रावत ने कहा कि वह सोनिया के साथ इन पर चर्चा करेंगे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.