असम्पशन नेवल बेस पर बनी भारत और सेशेल्स में सहमति, 6 समझौतों पर हस्ताक्षर
असम्पशन आईलैंड परियोजना पर एक-दूसरे के हितों के आधार पर काम करने की सहमति बन गई है।
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे के बीच असम्पशन आईलैंड परियोजना पर एक-दूसरे के हितों के आधार पर काम करने की सहमति बन गई है।
सेशेल्स को प्रतिरक्षा क्षमताओं और समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए मोदी ने 10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने करने की घोषणा की। जिस पर फॉरे ने कहा कि इस ऋण से सेशेल्स समुद्री क्षमता का निर्माण करने के लिए भारत से रक्षा उपकरण खरीद सकता है।
हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेताओं की ओर से जारी संयुक्त प्रेसवार्ता में मोदी ने कहा, 'असम्पशन आईलैंड के मसले हम साथ मिलकर एक-दूसरे के हितों के आधार पर काम करने को तैयार हैं।'
गौरतलब है कि अगर सेशेल्स के द्वीप पर नेवल बेस विकसित किया जाता तो हिंद महासागर में इसका भारत को रणनीतिक तौर पर फायदा मिलता। सेशेल्स और भारत के बीच इसके लिए साल 2015 में समझौता हुआ था।
इसे भी पढ़ें: अरुण जेटली ने इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से की
हालांकि सेशेल्स में विपक्षी पार्टियां इसका जबरदस्त विरोध कर रही हैं।
मोदी के साथ मुलाकात के बाद फॉरे ने कहा, 'समुद्री सुरक्षा के संदर्भ में असम्पशन आईलैंड पर बातचीत हुई। हम समान रूप से इसमें शामिल हैं और एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे भी साथ मिलकर काम करते रहेंगे।'
फौरे के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच संस्कृति, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, संरक्षा व सहयोग, कूटनीति और बुनियादी ढांचा विकास के क्षेत्रों में छह नए समझौते हुए।
अहमदाबाद और गोवा के दौरे के बाद फॉरे रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। उनकी आगवानी विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने की थी। फॉरे अपनी छह दिवसीय आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को गुजरात पहुंचे थे। वह शनिवार को साबरमती आश्रम गये थे, जहां महात्मा गांधी 1917 और 1930 के बीच रहे थे।
इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा दौरान लश्कर के निशाने पर 'कंगन', आतंकी हमले का खतरा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Neetu Kapoor: 'जिंदगी आपके बिना...' ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू सिंह, बरसी पर लिखा ऐसा पोस्ट
-
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter: आलिया-रणबीर की हैप्पी फैमिली वीडियो वायरल, राहा की क्यूटनेस ने जीते दिल
-
Bipasha Basu Anniversary: मॉरिशस में एनिवर्सरी मना रहे हैं बिपाशा बसु और करण ग्रोवर, देखें क्यूट वीडियो
धर्म-कर्म
-
Masik janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!
-
Hanuman Chalisa Path Significance: बिस्तर पर बैठकर आप भी पढ़ते हैं हनुमान चालीसा, तो जानें इसके चमत्कार
-
Mulank 2 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 2 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर