logo-image

नाटो प्रमुख ने सदस्य देशों से रक्षा बजट बढ़ाने का किया आग्रह

नाटो प्रमुख ने सदस्य देशों से रक्षा बजट बढ़ाने का किया आग्रह

Updated on: 16 Feb 2023, 09:35 AM

ब्रसेल्स:

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को अगले साल तक अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का कम से कम 2 प्रतिशत रक्षा पर खर्च बढ़ाना चाहिए। यह बात गठबंधन के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वह यहां नाटो के रक्षा मंत्रियों की सुरक्षा के प्रमुख मुद्दों के समाधान के लिए यहां हुई बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, अधिक देश अब अपने सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम दो प्रतिशत रक्षा पर खर्च कर रहे हैं। 2022 यूरोपीय सहयोगियों और कनाडा द्वारा रक्षा खर्च में वृद्धि का लगातार आठवां वर्ष था। 350 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त निवेश के साथ, यह प्रवृत्ति इस वर्ष भी जारी रहने की उम्मीद है। लेकिन और अधिक किए जाने की जरूरत है।

नाटो सहयोगी 2014 में 2024 तक रक्षा पर अपने सकल घरेलू उत्पाद का 2 प्रतिशत खर्च करने की ओर बढ़ने पर सहमत हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइनों में तोड़फोड़ के बाद समुद्र के नीचे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर भी चर्चा की।

उन्होंने नाटो मुख्यालय के भीतर एक क्रिटिकल अंडरसी इंफ्रास्ट्रक्च र कोऑर्डिनेशन सेल की स्थापना की घोषणा की।

अमेरिकी खोजी पत्रकार सीमोर हर्श ने हाल के दिनों में आरोप लगाया था कि बाल्टिक ऑपरेशंस 2022 नाटो समुद्री अभ्यास के दौरान अमेरिकी नौसेना के गोताखोरों ने पाइपलाइनों के नीचे विस्फोट किया था।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.