आप में घमासान: दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन का विवादों से है पुराना नाता
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से ही 2 करोड़ रुपये कैश लेने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली:
केजरीवाल के 2 करोड़ रुपये घूसे लेने के कपिल मिश्रा के आरोप के बाद जितने सवाल केजरीवाल की ईमानदारी को लेकर उठ रहे हैं उतने ही सवाल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में उठ रहे हैं।
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से ही 2 करोड़ रुपये कैश लेने का आरोप लगाया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनपर भ्रष्टाचार का ये कोई पहला आरोप नहीं है।
पेशे से आर्किटेक्ट रह चुके सत्येंद जैन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत बतौर विधायक दिल्ली के शकूरबस्ती से की थी। सत्येंद्र जैन अन्ना के भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए आंदोलन से भी जुड़े रहे थे। लेकिन अपने तीन साल के राजनीतिक करियर में सत्येंद्र जैन पर अपनी बेटी की गलत तरीके से स्वास्थ्य मंत्रालय में नियुक्ति से लेकर हवाला के जरिए पैसा भेजने तक के आरोप लगे हैं।
सत्येंद्र जैन पर हैं इतने आरोप
1. सत्येंद्र जैन पर उनकी ही पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के रिश्तेदार के लिए 50 करोड़ की लैंड डील करवाने का भी आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा के मुताबिक इसी डील में दो करोड़ रुपये केजरीवाल को भी दिए गए हैं।
2. तीन सदस्यीय शुंगलू कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी सैम्या जैन की स्वास्थ्य मंत्रालय में सलाहकार के पद पर नियुक्ति को अवैध पाया था। ये नियुक्ति सत्येंद्र जैन की देख-रेख में ही हुई थी। सौम्या जैन 18 अप्रैल 2016 से 14 जुलाई 2016 तक इस पद रहीं थी। लेकिन नियुक्ति को लेकर हुए विवाद के बाद उनको इस्तीफा देना पड़ा था।
3. दिल्ली में पिछले साल चिकुनगुनिया से कई बच्चों की मौत हो गई थी। इसको लेकर सत्येंद्र जैन ने विवादित बयान दिया था और कहा था कि, 'चिकुनगुनिया से किसी की मौत नहीं होती। गूगल पर भी इसकी जानकारी है।' स्वास्थ्य मंत्री जैन के इस बयान को लेकर भारी विवाद हुआ था।
4. सत्येंद्र जैन पर वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोप लगते रहे हैं।
5. रिपोर्टों के मुताबिक सत्येंद्र जैन की करोड़ों की संपत्ति को आयकर विभाग कुर्की करने की कार्रवाई कर चुकी है।
6. सत्येंद्र जैन पर हवाला के जरिए पैसे भेजे जाने के आरोप में एक शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।
7. सत्येंद्र जैन पर साल 2015-16 में मंत्री रहते हुए ही कुछ प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से धन शोधन करने का भी आरोप है।
8. दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारी रहीं इंदू शेखर मिश्रा ने सत्येंद्र जैन पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया था।
और पढ़ें: कपिल मिश्रा का हाहाकार- आप में भ्रष्टाचार, केजरीवाल है भ्रष्टाचारी, मंत्री से लिए दो करोड़ रुपये
सत्येंद्र जैन को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का बेहद करीबी माना जाता है। शायद यही वजह है कि जैन पर इतने आरोप लगने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और वो आज भी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही कई और मामलों के मंत्री बने हुए हैं।
और पढ़ें: कपिल मिश्रा के आरोप पर विपक्ष ने केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, सिसोदिया बोले: 'सब उल जुलूल है'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट