चीनी मीडिया ने चेताया-सैन्य ताकत के भुलावे में न रहे दिल्ली, भारत ने कहा- कूटनीति आखिरी रास्ता
सिक्किम सेक्टर पर जारी विवाद को लेकर चीन ने एक बार फिर से सैनिकों को वापस बुलाने की चेतावनी देते हुए कहा कि भारत को अपनी सैन्य क्षमता पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए।
highlights
- चीन की सरकारी मीडिया ने एक बार फिर से सीमा विवाद को लेकर भारत को चेताया है
- ग्लोबल टाइम्स में छले लेख में कहा गया है कि इस बार की जीत 1962 की जीत से बड़ी होगी
नई दिल्ली:
सिक्किम सेक्टर पर जारी विवाद को लेकर चीन ने एक बार फिर से सैनिकों को वापस बुलाने की चेतावनी देते हुए कहा कि भारत को अपनी सैन्य क्षमता पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे लेख में विश्लेषकों के हवाले से कहा गया है कि भारत को यह नहीं समझना चाहिए कि चीन उससे डर रहा है और वह संप्रभुता के मामले में किसी तरह से समझौता करने जा रहा है। ग्लोलब टाइम्स को चीन की सरकार का मुखपत्र माना जाता है।
विश्लेषकों के हवाले से लिखी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और भारत की सैन्य क्षमता में बड़ा अंतर है और यह 1962 के मुकाबले ज्यादा बड़ा है जब दोनों देशों की सेना सीमा पर आपस में भिड़ी थी। इस बीच भारत ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध सिर्फ और सिर्फ कूटनीति से ही सुलझाई जा सकती है।
चीन की धमकी पर बोला भारत, गतिरोध कूटनीति से सुलझेगा
खबर में कहा गया है कि भारत और चीन के बीच 1967 और 1987 में भी सीमा पर झड़प हुई थी लेकिन यह दोनों 1962 जैसा बड़ा नहीं था। पिछले 19 दिनों से जारी सैन्य गतिरोध का अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। चीन भारत पर आरोप लगा रहा है कि भारतीय सेना ने कथित रूप से उसके इलाके में घुसपैठ की है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि चीन इस मसले का कूटनीतिक तौर पर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम एक बार फिर से भारत से चीन की संप्रभुता का सम्मान करते हुए सुरक्षा बलों को वापस बुलाए जाने की मांग करते हैं, जिन्होंने सीमा को लांघा है।' इससे पहले नई दिल्ली में चीन के राजदूत ने कहा था, 'इस मामले में गेंद अब भारत के पाले में है।' उन्होंने कहा था, 'चीन की तरफ से इस मामले में समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।'
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन धैर्यपूर्वक ऐतिहासिक सबूतों की मदद से भारत के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारतीय सेना के अधिकारी राष्ट्रवादी भावनाओं को भड़काते हुए युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।
रिपोर्ट में भारतीय सेना प्रमुख के ढाई मोर्च पर तैयार होने के बयान का जिक्र करते हुए कहा गया है कि भारत को 1962 की लड़ाई से मिले सबक को नहीं भूलना चाहिए, जिसमें चीन को भारी जीत मिली थी। इसके बाद रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि चीन को याद रखना चाहिए कि भारत अब 1962 का नहीं है, जिसके जवाब में चीन ने कहा था कि वह भी अब 1962 का देश नहीं है।
शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के रिसर्च स्कॉलर हू जियोंग ने ग्लोबल टाइम्स से कहा, '1962 में जन मुक्ति सेना ने भारतीय सेना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी। आज की स्थिति बहुत अलग है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि भारत ऐसा कुछ नहीं करेगा, जो उसके हित में नहीं है वरना उसे अतीत के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी।'
उन्होंने कहा, 'न केवल सेना के स्तर पर बल्कि आर्थिक और तकनीक के स्तर पर भारत और चीन के बीच कोई मुकाबला नहीं है। हमारा भारत के साथ कोई बैर नहीं है और हम भारत के साथ बेहतर संबंध रखना चाहते हैं। शांतिपूर्ण समझौते के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं, अगर भारत कोई इस मामले में दरवाजा नहीं बंद करता है।'
सीमा विवाद पर बिगड़ने लगे हालात, चीन के सरकारी अखबार ने कंपनियों को भारत में निवेश घटाने की दी सलाह
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट