ब्राजील में भूस्खलन, बाढ़ में कम से कम 44 लोगों की मौत
ब्राजील में भूस्खलन, बाढ़ में कम से कम 44 लोगों की मौत
साओ पाउलो:
ब्राजील के रियो डी जनेरियो राज्य के पेट्रोपोलिस नगरपालिका में भूस्खलन, भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, रियो डी जनेरियो शहर से 68 किमी दूर स्थित पहाड़ी शहर में मंगलवार को भारी बारिश के कारण 50 से अधिक भूस्खलन हुए।
रियो डी जनेरियो राज्य के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने बुधवार को कहा, यह एक युद्ध की स्थिति है, घरों के ऊपर कारें, कीचड़ और लोग अपने प्रियजनों की तलाश करने में लगे हैं।
नागरिक सुरक्षा लेफ्टिनेंट कर्नल गिल केपरम्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तार से बताया कि लापता लोगों की संख्या अभी पता नहीं चली है।
अधिकारी ने मोरो दा ओफिसिना में भूस्खलन को लेकर कहा, निवासी मिट्टी के नीचे अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। एक पहाड़ी जहां लगभग 80 घर बह गए थे।
निवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में एक भूस्खलन की घटना कैद हो गई है, जो घरों को बहा ले गया।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें