उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, IMD के वैज्ञानिक का अलर्ट
Rainfall Alert: मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों के लिए राहत की खबर दी है. कई राज्यों में बारिश की संभावना है. बारिश और आंधी-तूफान के चलते तापमान भी कम रहेगा.
highlights
- केरल में मानसून के 2-3 दिनों में शुरू होने की संभावना है
- बिहार के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना है
नई दिल्ली:
आने वाले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है. कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं तो कहीं धूल भरी आंधी आने की संभावना है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने मीडिया से बातचीत में कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ भागों में आगे बढ़ गया है. बीते 24 घंटों में केरल तट और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ी है. उन्होंने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. केरल में मानसून के 2-3 दिनों में शुरू होने की संभावना है.
वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश और आंधी-तूफान के चलते गर्मी से राहत है. इसके साथ दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बीते कई दिनों तक बारिश देखने को मिली थीं. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज, 27 मई को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड करा गया. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.
Conditions are favourable for further advancement of southwest monsoon. Onset of monsoon over Kerala is likely to be in 2-3 days: RK Jenamani, IMD on #Monsoon pic.twitter.com/cgBtViuhSF
— ANI (@ANI) May 27, 2022
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा तापमान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान है. अगर तापमान की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड करा गया. वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड करा गया. गाजियाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना है. वहीं, झारखंड में भी तापमान में गिरावट रहेगी. झारखंड के कई क्षेत्रों में अगले 5 दिन तक बारिश के कारण गर्मी से राहत रहेगी. उत्तराखंड के बद्रीनाथ में आज न्यूनतम तापमान -9 डिग्री और अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक रहेगा. यहां भी 30 मई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश आने की अटकलें लगाईं जा रही हैं. उत्तराखंड के चमोली में आज बारिश हो सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर