पीएम नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हुए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हो गए।
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा का पहला पड़ाव रवांडा होगा। उसके बाद वह युगांडा और दक्षिण अफ्रीका भी जाएंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की रवांडा की यह पहली यात्रा होगी।
रवांडा से मोदी 24 जुलाई को युगांडा जाएंगे। 21 वर्षो में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।
युगांडा से फिर प्रधानमंत्री 25 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे, जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के सदस्य देश हैं।
और पढ़ेंः अलवर लिंचिंग पर बोले राहुल, यह मोदी का क्रूर 'न्यू इंडिया'
साल 2016 में मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या की यात्रा के बाद आधिकारिक रूप से मोदी का यह दूसरा अफ्रीका दौरा है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था, 'रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका के दौरे से अफ्रीका महाद्वीप के साथ हमारा संबंध और मजबूत होगा।'
पिछले कुछ वर्षो में अफ्रीकी देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ है। पिछले चार साल में हमारे देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अफ्रीका के 23 दौरे कर चुके हैं।
मंत्रालय ने बयान में कहा, 'भारत की विदेश नीति में अफ्रीका को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।'
रवांडा और युगांडा के दौरे के दौरान रक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग मोदी की प्राथमिकता होगी। इसके बाद वह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।
मोदी का अफ्रीका का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह 2016 में मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के दौरे पर गए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट