logo-image

राष्ट्रपति चुनाव 2017: ये हैं देश के अबतक के 13 राष्ट्रपति

देश में राष्ट्रपति चुनावों की तारीख तय हो गई है। इलेक्शन कमीशन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राष्ट्रपति चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी किया है।

Updated on: 08 Jun 2017, 12:15 AM

नई दिल्ली:

देश में राष्ट्रपति चुनावों की तारीख तय हो गई है। इलेक्शन कमीशन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राष्ट्रपति चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी किया है। 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किए जाएंगे जिनका रिजल्ट 20 तारीख को घोषित होगा।

राष्ट्रपति चुनावों को लेकर करीब 1 साल से राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी मची हुई है। जहां एक ओर सत्ताधारी एनडीए सरकार ने अब तक खुल कर किसी राष्ट्रपति पद के उम्मीद्वार की घोषणा नहीं की है वहीं विपक्षी पार्टियों में भी तनातनी मची हुई है। हालांकि जल्द ही नतीजे सबके सामने होंगे।

बता दें कि देश में अबतक 13 राष्ट्रपति रह चुके हैं जिनमें सबसे पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे। आजाद भारत के ये पहले राष्ट्रपति थे और इनके साथ पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू रहे हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं हमारे देश के सभी राष्ट्रपति और उनके कार्यकाल के बारें में।

और पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव 2017 में चुनाव आयोग ने की घोषणा, 17 जुलाई को चुने जाएंगे 14वें राष्ट्रपति

यहां पढ़िए कौन कब रहा देश का महामहिम-

1. 1952 में डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के राष्ट्रपति बने थे। इन्हें इस चुनाव में कुल 5,07,400 वोट्स मिले थे। इस दौरान डॉ राजेंद्र प्रसाद के साथ 5 बड़े नामों ने चुनाव लड़ा था जिसमें दूसरे नंबर पर केटी शाह रहे थे।

2. 1957 में देश में दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। इस दौरान भी डॉ राजेंद्र प्रसाद को ही राष्ट्रपति चुना गया था। इस चुनाव में अन्य दो कैंडीडेट्स को 3 हजार वोट्स भी नहीं मिले थे जबकि डॉ राजेंद्र प्रसाद को 4,59,698 वोट्स मिले थे।

3. 1962 में देश में तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव हुए जिसमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने चुना था। इन चुनावों में भी 3 कैंडिडेट्स ने अपनी किस्मत आजमाई थी जिसमें चौधरी हरिराम और यमुना प्रसाद त्रिसुलिया शामिल थे।

4. चौथी बार देश में यह चुनाव 1967 में आयोजित किए गए और जाकिर हुसैन को राष्ट्रपति चुना गया। इस चुनाव में 8 उम्मीद्वारों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें जाकिर हुसैन को 4,71,244 वोट्स मिले थे। हालांकि चुनाव के करीब 2 साल बाद ही इनकी राष्ट्रपति ऑफिस में देहांत हो गया था। इनका कार्यकाल सभी राष्ट्रपतियों में सबसे कम रहा है।

और पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव 2017 में 17 जुलाई को होंगे चुनाव, 20 को होगी वोटों की गिनती

5. 1969 में जाकिर हुसैन की मौत के बाद वाराहगिरी वेन्कट गिरी को राष्ट्रपति चुना गया था। इस दौरान 10 उम्मीद्वारों ने राष्ट्रपति पद के लिए किस्मत आजमाई थी। वाराहगिरी वेन्कट गिरी को इन चुनावों में 4,01,515 और उनकी खिलाफ खड़े नीलम संजीव रेड्डी को 3,13,548 वोट्स मिले थे।

6. 1974 में देश में छठवीं बार राष्ट्रपति का चुनाव किय गया। फखरुद्दीन अली अहमद को कांग्रेस ने अपना कैंडिडेट बनाया था वहीं त्रिदिब चौधरी स्वतंत्र इस चुनाव में लड़े थे। जिसमें फखरुद्दीन को 7,54,113 वोट्स मिले थे। बता दें कि इनके समय में ही इमजेंसी लागू हुई थी।

7. 1977 में देश में सातवीं बार राष्ट्रपति के चुनाव आयोजित किए गए। 37 कैंडिडेट्स ने इन चुनावों में नोमिनेशन डाला था जिसमें 36 रिजेक्ट हुए थे। इस स्थिति में नीलम संजीव रेड्डी निर्विरोध इस चुनाव में जीते थे। इन्होंने ही इमरजेंसी खत्म की थी।

और पढ़ें: कैसे चुना जाता है भारत का राष्ट्रपति, जाने पूरी प्रक्रिया?

8. 1982 में ज्ञानी जैल सिंह भारत के 7वें राष्ट्रपति बने। इस दौरान उनके विपक्ष में एचआर खन्ना खड़े हुए थे। लेकिन जैल सिंह को 7,54,113 वोट्स मिले और इन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

9. इंडियन नेशनल कांग्रेस के आर वेंकटरमन ने बतौर 8वें राष्ट्रपति शपथ ली थी। यह 9वें राष्ट्रपति चुनाव थे। इन चुनावों में आर वेंकटरमन के साथ निर्दलीय वीआर कृष्णा अइय्यर और मिथिलेश कुमार ने चुनाव लड़े थे।

10. राष्ट्रपति पद के लिए 10वें चुनावों में 1992 में कांग्रेस की ओर से शंकर दयाल शर्मा का नाम सामने आया था। इनके अलावा इन चुनावों में भी दो निर्दलीय उम्मीद्वार सामने आए थे। जिनमें जीजी स्वेल को 3,46,485 वोट्स मिले थे। यह दूसरे नंबर पर रहे थे। शंकर दयाल शर्मा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ये ऐसे राष्ट्रपति थे जिनकी कार्यकाल में 3 प्रधानमंत्री ने शपथ ग्रहण की थी।

11. 1997 में 11वीं बार राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए जिनमें केआर नारायण को देश का 10वां राष्ट्रपति चुना गया था। इस दौरान टीएन शेशन भी इनके खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव लड़े थे। इनके कार्यकाल में देश में पहली बार बीजेपी सत्ता में आई थी।

और पढ़ें: 'डोनाल्ड ट्रंप सरल और ईमानदार व्यक्ति', अमेरिकी राष्ट्रपति के कायल हुए पुतिन

12. 2002 में भारत में 11वें राष्ट्रपति के रूप में एपीजे अब्दुल कलाम को चुना गया था। इन्हें भारत के मिसाइल सिस्टम का पिता भी कहा जाता है। साथ ही कलाम देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति भी रहें हैं।

13. 2007 में देश में 13वीं बार राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा पाटिल को बतौर राष्ट्रपति चुना गया था। इस चुनाव में भैरव सिंह शेखावत निर्दलीय उम्मीद्वार थे। बता दें कि प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।

14. देश में 13वें राष्ट्रपति के रूप में प्रणब मुखर्जी ने शपथ ली थी। ये चुनाव 2014 में कराए गए थे। प्रणब मुखर्जी वर्तमान में देश के राष्ट्रपति हैं।