logo-image

राष्ट्रपति चुनाव में 64% वोट हासिल कर द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराया

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने  64.03%   वोट हासिल कर जीत दर्ज की है. उन्होंने कुल 2824 वोट मिले, जिनका मूल्य 676803 है. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी रहे शवंत सिन्हा को मात्र 33.7 प्रतिशत वोट ही मिले.

Updated on: 21 Jul 2022, 11:27 PM

highlights

  • देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू 
  • विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने जीत पर मुर्मू को दी बधाई
  • विपक्ष के 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग कर मुर्मू का दिया साथ

नई दिल्ली:

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने  64.03%   वोट हासिल कर जीत दर्ज की है. उन्होंने कुल 2824 वोट मिले, जिनका मूल्य 676803 है. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी रहे शवंत सिन्हा को मात्र 33.7 प्रतिशत वोट ही मिले. इसके साथ ही उनका देश का राष्ट्रपति बनना तय हो गया है. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होगा. इसके साथ ही वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. उनके राष्ट्रपति चुने जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ ही विदेशी राष्ट्राध्यक्षों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. 

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के विजई होने पर देशभर के उन तमाम नेताओं ने बधाई दी है, जो कल उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा की जीत की ताल ठोक रहे थे. कांग्रेस उपाध्य़क्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुक्यमंत्री अरविंद जेकरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के साथ ही उनके प्रतिद्वंद्वी यंशवंत सिंहा ने भी एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है. 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर पर लिखा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट लिखा कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. इसके अलावा उनके प्रतिद्वंद्वी और विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने लिखा कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजई होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हू. उन्होंने आगे लिखा कि देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी.

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं. मायावती ने आगे लिखा कि वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद है. इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा कि देश में एसटी वर्ग की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार होने के नाते बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनको अपना समर्थन व वोट दिया. अब सरकार संविधान की सही मंशा के हिसाब से उनके उत्तरदायित्वों को निभाने में उन्हें सहयोग करे, ताकि जन अपेक्षा पूरी हो व देश का मान-सम्मान भरपूर बढ़े. इसके अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुर्मू की जीत पर लिखा कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ेंः दिल्लीः स्कूल बस में लगी आग, घटना के वक्त 21 बच्चे और ड्राइवर थे सवार


वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को चुनाव लड़ने के लिए तैयार करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर लिखा कि मैं माननीय राष्ट्रपति निर्वाचित श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देना चाहती हूं. उन्होंने आगे लिखा कि  हमारे संविधान के आदर्शों की ईमानदारी से रक्षा करने और हमारे लोकतंत्र के संरक्षक होने के लिए देश आप को राज्य के प्रमुख के रूप में देखेगा, खासकर जब राष्ट्र इतने सारे मतभेदों से त्रस्त है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लिखा कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर ओडिशा की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई. यह वास्तव में ओडिशा में सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि उन्हें देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है.