logo-image

युगांडा पहुंचे पीएम, रवांडा में पीएम ने कहा- हम उनका भी विकास करेंगे जो हमारे साथ चलेंगे

रवांडा में पीएम मोदी आज यानी मंगलवार को किगाली नरसंहार स्मारक गए। पूर्वी अफ्रीकी देश में तुत्सी लोगों के खिलाफ 1994 में हुए नरसंहार के दौरान मारे गए 2,50,000 से अधिक लोगों को यहीं दफनाया गया था।

Updated on: 24 Jul 2018, 06:34 PM

नई दिल्ली:

तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे दिन रवांडा से युगांडा पहुंच गए हैं। इससे पहले रवांडा में पीएम मोदी आज यानी मंगलवार को किगाली नरसंहार स्मारक गए। पूर्वी अफ्रीकी देश में तुत्सी लोगों के खिलाफ 1994 में हुए नरसंहार के दौरान मारे गए 2,50,000 से अधिक लोगों को यहीं दफनाया गया था। तत्कालीन बहुमत वाली हुतु सरकार ने 100 दिनों के अंदर तुत्सी समुदाय के लाखों लोगों की हत्या कर दी थी।

इसके बाद पीएम मोदी रवांडा की राजधानी किगली में बिजनेस फोरम को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने फोरम को संबोधित करते हुए कहा, ' मैं पहला प्रधानमंत्री हूं जिसे यहां आने का सौभाग्य मिला। मुझे खुशी है कि भारत से बहुत बड़ा बिजनेस डेलीगेशन मेरे साथा आया है। वो इस बात का सबूत है कि भारत तेजी से ग्रोथ कर रहा है। लेकिन हमारा मकसद सबका साथ-सबका विकास है। हम विकास करेंगे लेकिन हम उनकी भी विकास करने में मदद करेंगे जो हमारे साथ हैं। हम साथ-साथ चलेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ' हम भारत और रवांडा के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना चाहते हैं। ग्रामीण विकास और लघु उद्योग के क्षेत्र में रवांडा में बहुत अवसर मौजूद हैं। दोनों देश मिलकर इस दिशा में बहुत कुछ कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा, बिजनेस वर्ग से मैं कहना चाहता हूं कि आप ये मत समझिए कि रवांडा आए है। रवांडा का मतलब ये है कि पूरे अफ्रीका का दरवाजा खुल जाता हैं, क्योंकि चाभी यहां पर है।

और पढ़ें : लोकपाल नियुक्ति को लेकर केंद्र के हलफनामें से सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, 4 हफ्तों के भीतर दूसरा हलफनामा दाखिल करने का आदेश

आठ समझौतों पर हुआ हस्ताक्षर

पीएम मोदी रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे के साथ प्रतिनिधिस्तर की वार्ता के बाद, भारत और रवांडा ने रक्षा, कृषि, डेयरी उत्पाद, चमड़ा और संबद्ध क्षेत्रों समेत आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

रवांडा में खुलेगा भारतीय दूतावास

मोदी ने यह भी घोषणा की कि भारत रवांडा में एक नया उच्चायोग खोलेगा। रवांडा के लिए भारतीय उच्चायुक्त का आवास युगांडा में है।

पीएम मोदी ने रवांडा को दिए 200 गाय गिफ्ट

बता दें कि रवांडा में पीएम मोदी ने यहां की सरकार को 200 गायें गिफ्ट में दी। गाय इसलिए यहां गिफ्ट दी गई है क्योंकि यहां कि सरकार 'गिरिंका' योजना चला रही है। इसके तहत एक गरीब परिवार को एक गाय देकर उनको सामर्थ्यवान बनाना है।ॉ

और पढ़ें : महाराष्ट्र बंद: आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

IANS इनपुट