गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस 2023 : पीएम मोदी, बिग बी, आनंद महिंद्रा ने दी आरआरआर टीम को बधाई
गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस 2023 : पीएम मोदी, बिग बी, आनंद महिंद्रा ने दी आरआरआर टीम को बधाई
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्डन ग्लोब्स में जीत के लिए म्यूजिक कंपोजर एम.एम. कीरावनी और टीम आरआरआर को बधाई दी है।उन्होंने ट्वीट किया: एक बहुत ही खास उपलब्धि है। एम एम कीरावानी, प्रेम रक्षित, काल भैरव, चंद्रबोस, राहुल सिप्लिगुंज को मैं बधाई देता हूं। एस एस राजामौली, तारक, राम चरण और आरआरआर की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हर भारतीय को बहुत गौरवान्वित किया है।
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने इस जीत पर तेलुगू में टीम की सराहना की: विजयनिकी अभिनंदनालु आरआरआर, मिरु भारतदेसरन गर्वपडेला सेसरू, उन्होंने लिखा, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के लिए आरआरआर की स्टारकास्ट को बधाई, ये एक सबसे डिजर्विग कामयाबी हासिल की है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया: नाचो और दुनिया तुम्हारे साथ नाचती है। थैंक यू आरआरआर, थैंक यू नाटू-नाटू गोल्डन ग्लोब्स में जीतने के लिए और हमें यह दिखाने के लिए कि भारत का ग्लोबल ब्रांड क्या होना चाहिए: एक ऐसा देश जो लोगों को एक साथ गाने और डांस करने पर मजबूर करता है। वसुधैव कुटुम्बकम।
महेश बाबू, जो अपनी अगली फिल्म में एस.एस. राजामौली के साथ काम करने के लिए तैयार हैं, ने लिखा: एक भारतीय फिल्म के लिए दुनिया को खुश होते देखना एक सपना सच होने जैसा है! इस साल की इससे बेहतर शुरूआत नहीं हो सकती थी।
अनुपम खेर भी ट्वीट करके जश्न में शामिल हुए: भारतीय सिनेमा के लिए क्या शानदार पल है! आरआरआर मूवी की पूरी टीम को बधाई! विशेष रूप से उस्ताद एमएम कीरावनी और एसएस राजामौली के लिए! रामचरण और जूनियरएनटीआर ने सचमुच दुनिया भर के दर्शकों के दिल से डांस किया! जय हो!
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें