Chandrayaan3: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर में दुआ और प्रार्थना कर रहे लोग

Chandrayaan 3 Landing: देशभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं. मंगलवार को वाराणसी और लखनऊ में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कामना की गई.

author-image
Suhel Khan
New Update
Chandrayaan 3

Chandrayaan 3( Photo Credit : Social Media)

Chandrayaan 3 Landing: भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के लिए तैयार है. 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे इसरो चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नजर इस पर टिकी हुई हैं. यही नहीं चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर देश में प्रार्थना, पूजा-पाठ और दुआओं का दौर शुरू हो गया है. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वाराणसी के हनुमान मंदिर में पूजा पाठ किया जा रहा है. बुधवार को यहां  सुबह 8 बजे से हनुमान जी से विशेष प्रार्थना की जाएगी, जिससे चंद्रयान-3 सुरक्षित रूप से चांद पर लैंडिंग कर सके.

Advertisment

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: क्या है चांद के दक्षिणी ध्रुव का रहस्य, जिसके पीछे पड़ी है दुनिया

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ

इसके अलावा वाराणसी में मैदागिन क्षेत्र के भारतेंदु पार्क स्थित श्री मंसापूरण हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. मिशन की सफलता के लिए हनुमान जी से विशेष प्रार्थना की जाएगी. इस दौरान यहां बड़ी संख्या में हनुमान भक्त पहुंचेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.

लखनऊ में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अदा की नमाज

यही नहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए लोग दुआएं कर रहे हैं. 23  अगस्त को होने की लैंडिग के लिए लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने नमाज अदा की और चंद्रयान-3 की सफलता दे लिए दुआ मांगी. 

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Update: इसरो ने शेयर की चांद की नई तस्वीरें, चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर कही ये बात

कल शाम को होगी चंद्रयान की लैंडिंग

इसरो का चंद्रयान-3 कल यानी बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. चंद्रयान 3 की सफलता पर पूरी दुनिया नजरें टिकी हुई है. 23 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे के बाद से साढ़े छह बजे के बीच चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरेगा. बता दें कि लैंडर पूरी तरह से ऑटोमैटिक है ऐसे में चांद की सतह पर पहले लैंडर खुद जगह की तलाश करेगा और उसके बाद सतह पर लैंड करेगा. भारत के चंद्रया 3 की सबसे खास बात ये है कि ये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव लैंड करेगा. जहां आज तक दुनिया का कोई देश अपने मिशन को नहीं भेज पाया है.

HIGHLIGHTS

  • चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना
  • सफलता के लिए पूजा-पाठ और नमाज पढ़ रहे लोग
  • बुधवार को चांद की सतह पर लैंड करेगा चंद्रयान-3

Source : News Nation Bureau

chandrayaan-3 Islamic Center of India prayer for Chandrayaan 3 isro chandrayaan 3 landing
      
Advertisment