/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/22/moon-23.jpg)
Moon surface ( Photo Credit : ISRO)
Chandrayaan 3 Live Update: भारत का चंद्रयान 3 बुधवार की शाम चांद की सतह पर लैंड करेगा. इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों की जांच की जाएगी. इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले विक्रम को उतारने या न उतारने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा. इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई ने कहा कि अगर चंद्रयान 3 की लैंडिंग 23 अगस्त को नहीं होती तो इसे 27 अगस्त को भी चांद की सतह पर उताया जाएगा. इसी बीच इसरो ने लैंडर विक्रम द्वारा ली गई चांद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि चंद्रयान मिशन तय समय पर है. स्पेस एजेंसी ने कहा सिस्टम की नियमित जांच हो रही है और काम सुचारू रूप से चल रहा है.
Chandrayaan-3 Mission:
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
— ISRO (@isro) August 22, 2023
इसरो ने जारी किया वीडियो
इसरने ने विक्रम लैंडर द्वारा बनाया गया वीडियो भी शेयर किया. जिसमें इसरो ने बताया कि 19 अगस्त को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की फोटो हैं. एलपीडीसी छवियां ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में मदद करती हैं.
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चांद पर उतरने के बाद लैंडर और रोवर शुरू करेंगे ये काम, जानिए इसरो को किस तरह का भेजेंगे डेटा
23 अगस्त को होगी लैंडिंग
चंद्रयान-3 की 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर होनी है. इसरो के मुताबिक, फिलहाल चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 25 km x 134 km की ऑर्बिट में घूम रहा है. 25 किमी की इसी ऊंचाई से इसे लैंडिंग के लिए नीचे की ओर लाया जाएगा. बता दें कि पिछली बार चंद्रयान-2 अपनी ज्यादा गति, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी और इंजन फेल्योर की वजह हार्ड लैंडिंग का शिकार हो गया था.
HIGHLIGHTS
- इसरो ने शेयर की चांद की नई तस्वीरें
- ठीक से काम कर रहा विक्रम लैंडर- इसरो
- कल शाम 6.04 बजे चांद की सतह होगी लैंडिंग
Source : News Nation Bureau