logo-image

पाकिस्तान की तरफ से हुए सीज़फायर उल्लंघन में एक शख्स की मौत

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय ठिकानों पर बिना उकसावे के की गई गोलाबारी में एक शख्स की मौत हो गई।

Updated on: 30 Dec 2016, 11:14 PM

पुंछ:

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय ठिकानों पर बिना उकसावे के की गई गोलाबारी में एक शख्स की मौत हो गई।

पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी के बाद भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू की गई।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस से कहा, "पाकिस्तानी सेना ने पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर स्वचालित, छोटे हथियारों और मोर्टार से शाम 4.55 बजे अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। इलाके में भारी गोलीबारी जारी है।"

पुलिस सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी में 15 साल का एक युवक तनवीर अहमद घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार को भी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।