मोदी कैबिनेट का विस्तार आज, अश्विनी चौबे और सत्यपाल सिंह सहित ये चेहरे होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 10 बजे कैबिनेट विस्तार करेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 9 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी।
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का विस्तार आज किया जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी के मंत्रिमंडल में जिन 9 नए मंत्रियों को जगह दी जानी हैं, उनका नाम तय हो चुका है।
यूपी-बिहार के 2-2 जबकि केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक मंत्री बनाए जाएंगे।
मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों में उत्तर प्रदेश से शिव प्रताप शुक्ला और सत्यपाल सिंह, बिहार से अश्विनी चौबे और आर.के. सिंह, मध्यप्रदेश से वीरेंद्र कुमार, कर्नाटक से अनंतकुमार हेगड़े, राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व आईएएस अधिकारी के.जे. अल्फोंस और पूर्व राजनयिक हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।
इसके अलावा कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किए जा सकते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि कैबिनेट विस्तार सुबह 10.30 बजे किया जाएगा।
Swearing-in ceremony of new ministers of the Union government will take place at 10.30 am on Sunday, September 3, at Rashtrapati Bhavan
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 2, 2017
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 9 चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है
अश्विनी चौबे: बक्सर से सांसद चौबे पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरे से माने जाते हैं। गिरिराज सिंह की कैबिनेट से छुट्टी के बाद खबर है कि इन्हें जगह दी जाएगी।
शिव प्रताप शुक्ला: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद शुक्ला को मोदी कैबिनेट में जिम्मेदारी मिल सकती है। वह रुद्रपुर के रहने वाले हैं।
आपको बता दें की मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अब मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे। ऐसे में ब्राह्मण चेहरे शिव प्रताप शुक्ला को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।
सत्यपाल सिंह: उत्तर प्रदेश के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। संसदीय सुरक्षा के लिए बनी कमेटी का भी सत्यपाल नेतृत्व कर चुके हैं।
आरके सिंह: बिहार के आरा से लोकसभा सांसद आरके सिंह केंद्रीय गृह सचिव रह चुके हैं। सिंह ने समस्तीपुर में जिलाधिकारी रहते हुए बीजेपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अक्टूबर 1990 में गिरफ्तार किया था।
हरदीप सिंह पुरी: 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी हरदीप सिंह संयुक्त राष्ट्र में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। सिंह का ताल्लुक दिल्ली से हैं।
अल्फोंस कन्ननाथनम: 1979 केरल बैच के आईएएस अधिकारी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। दिल्ली में कमिश्नर रहते हुए उन्होंने 14310 अवैध इमारतों को गिरा दिया था। जिसके बाद अल्फोंस काफी चर्चा में आए थे। उन्हें 1994 में टाइम्स मैगजीन ने 100 यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची में शामिल किया था।
अनंत हेगड़े: बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं और वह लोकसभा सांसद हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत: शेखावत जोधपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा में बीजेपी सांसद हैं।
वीरेंद्र कुमार: कुमार मध्य प्रदेश के टिकमगढ़ से सांसद हैं। वह 1996 से 2009 तक लगातार सागर से सांसद रह चुके हैं।
कई मंत्रियों ने दिया है इस्तीफा
आपको बता दें की मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पूर्व कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार रात केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। फग्गन सिंह कुलस्ते, संजीव बालियान, कलराज मिश्र, श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने भी इस्तीफा दे दिया।
माना जा रहा है कि कई अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, निर्मला सीतारमण, महेंद्र नाथ पांडे ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए अपने इस्तीफों की पेशकश की है।
और पढ़ें: AAP ने दिल्ली की जीत के बाद बदली रणनीति, गुजरात की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs RR Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी हैदराबाद की पिच
-
T20 World Cup 2024 टीम में नहीं मिला SRH और LSG के एक भी खिलाड़ी को मौका, IPL के इस टीम का दबदबा
-
CSK vs PBKS Dream11 Prediction : चेन्नई और पंजाब के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुने कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
May 2024 Panchak: आज से शुरू हुआ है गुरू पंचक, अगले 5 दिन ना करें कोई शुभ काम
-
Love Rashifal 2 May 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल