Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर NASA ने दी बधाई, जानें ब्रिटेन और चीन ने क्या कहा

Chandrayaan-3: जापान, ब्रिटेन और चीन की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भारत की सफलता पर बधाई दी. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बधाई संदेश भेजा. 

Chandrayaan-3: जापान, ब्रिटेन और चीन की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भारत की सफलता पर बधाई दी. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बधाई संदेश भेजा. 

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
Chandrayaan 3

Chandrayaan 3( Photo Credit : social media )

Chandrayaan-3:  चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का शुक्रवार को सफल प्रक्षेपण हो गया. इसकी श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉचिंग हो गई. भारत की सफलता को पूरी दुनिया सराहा रही है. चंद्रयान-3 करीब 42 दिनों की यात्रा के बाद 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. इसरो की इस सफलता पर कई देशों ने भारत को बधाई दी है. इन देशों में जापान, ब्रिटेन, यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भारत को इस सफलता के लिए बधाई दी. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी भारत को बधाई संदेश भेजा है. 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Launch: किस तरह से चांद की कक्षा में पहुंचेगा चंद्रयान-3, जानें पूरी प्रक्रिया 

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी. जापान और ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी भारत के मून मिशन की तारीफ की हे. जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में लिखा है, ‘भारत को चंद्रयान के सफल लॉन्चिंग पर बधाई.’ वहीं, ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी यूके स्पेस एजेंसी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मंजिल- चांद… चंद्रयान के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए ISRO को बधाई.’

चंद्रयान-3 पर जानें चीनी अखबार ने क्या कहा?

ऐसा कहा जा रहा है कि तकनीक के मामले में चीन भारत से निकल चुका है. अक्सर भारत की बुराई करने वाले चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने ट्वीट में चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर भारत को बधाई दी है. चीन के प्रमुख अखबार ने लिखा,‘बधाई हो! भारत ने शुक्रवार को अपने चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को ऑर्बिट में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. ऐसी उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान अगस्त में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकेगा. अगर भारत इस मिशन में सफलता हासिल करता है तो वह चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया  का चौथा देश होगा.

नासा प्रमुख ने क्या कहा 

भारत के चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर नासा प्रमुख ने इसरो को बधाई संदेश दिया. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने इस मिशन से निकलने वाले वैज्ञानिक निष्कर्षो को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका की रुचि होने की बात कही. नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई, चंद्रमा की सुरक्षित यात्रा की वे कामना करते हैं.

 

 

HIGHLIGHTS

  • अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी भारत को बधाई संदेश भेजा
  • तकनीक के मामले में चीन भारत से निकल चुका है
  • साफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया  का चौथा देश होगा
newsnation पंचायत 3 newsnationtv chandrayaan-3 chandrayaan mission-chandrayaan-3 chandrayaan-3-launch china NASA
      
Advertisment