logo-image

दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कास्कर मुंबई से हुआ गिरफ्तार

दाऊद इब्राहिम के भाई को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on: 18 Sep 2017, 11:12 PM

नई दिल्ली:

दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने कास्कर को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने इकबाल को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने इसे गिरफ्तार किया है। प्रदीप शर्मा अवैध वसूली निरोधक सेल के हेड हैं।

इकबाल की गिरफ्तारी को लेकर न्यूज नेशन से बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ शहर के एक प्रतिषठित व्यापारी से रंगदारी मांगने की शिकायत मिली थी।

इसे भी पढ़ेंः दाउद इब्राहिम पर ब्रिटेन में कसा शिकंजा, 4 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

गिरफ्तारी के बाद इकबाल कास्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि हाल ही में दाऊद इब्राहिम की ब्रिटेन में कई संपत्तियों को जब्त की गई थीं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले इकबाल को 2015 में गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी एक रियल इस्टेट के बिजनेसमैन ने इनके खिलाफ रंगदारी की शिकायत की थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें