मुंबई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 22 हुई, मुआवजे का ऐलान, रेलवे ने दिए जांच के आदेश
मुंबई में परेल-एल्फिंस्टन स्टेशनों को जोड़ने वाले एक संकरे रेलवे फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में 22 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं करीब 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
highlights
- मुंबई में रेलवे फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में 22 यात्रियों की मौत हो गई
- हादसे में करीब 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है
- रेलवे में घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं
नई दिल्ली:
मुंबई में परेल-एल्फिंस्टन स्टेशनों को जोड़ने वाले एक संकरे रेलवे फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में 22 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं करीब 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 24 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से छह की हालत गंभीर है। घायलों को परेल के कीईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की अफवाह के बाद यह भगदड़ हुई।
घटना के समय अचानक बारिश होने से पुल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
रेलवे ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
रेल मंत्रालय ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
वहीं महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है वहीं घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा।
और पढ़ें: जाने एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन से पहले कहां हुई भगदड़, कितनों की गई जान?
यह त्रासदी रेल मंत्री पीयूष गोयल के शुक्रवार को मुंबई पहुंचने से ठीक पहले हुई। गोयल यहां पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे के लिए कई नई सेवाओं की शुरुआत करने वाले थे।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को मुंबई भगदड़ की घटना पर शोक जताया। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, 'मुंबई में भगदड़ की वजह से हुई मौतों को लेकर दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं व घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।'
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है।
उन्होंने कहा, 'मुंबई में स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और रेल मंत्री पीयूष गोयल मौके पर मौजूद हैं, और मामले पर नजर बनाए हुए हैं।'
और पढ़ें: मुंबई भगदड़: रेलवे इस FB पोस्ट पर लेता संज्ञान तो शायद टल जाता हादसा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
TMKOC के को-स्टार समय शाह को याद आई सोढ़ी की आखिरी बातचीत, डिप्रेशन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
-
The Lion King Prequel Trailer: डिज़्नी ने किया सिम्बा के पिता मुफासा की जर्नी का ऐलान, द लायन किंग प्रीक्वल का ट्रेलर लॉन्च
-
Priyanka Chopra: शूटिंग के बीच में प्रियंका चोपड़ा नेशेयर कर दी ऐसी सेल्फी, हो गई वायरल
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें