दिल्ली का दंगल: बीजेपी, AAP, कांग्रेस, किसके सिर सजेगा MCD का ताज, आज होगा फैसला
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए आज (बुधवार) वोटों की गिनती होगी। इस चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच प्रमुख तौर पर मुकाबला है।
highlights
- बुधवार को आएंगे एमसीडी चुनाव परिणाम, कांग्रेस, बीजेपी और आप के बीच मुकाबला
- योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया भी है मैदान में, केजरीवाल के सहयोगी रह चुके हैं यादव
- दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पहली बार निगम चुनाव में आजमा रही है हाथ
नई दिल्ली:
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए आज (बुधवार) वोटों की गिनती होगी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) इस चुनाव में तीन प्रमुख दावेदार हैं।
इसके अलावा पहली बार स्वराज इंडिया पार्टी भी एमसीडी चुनाव में हाथ आजमा रही है। जिसके संस्थापक योगेंद्र यादव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी और आप के संस्थापक सदस्य रहे हैं।
बीजेपी पिछले दस सालों से नगर निगम पर काबिज है। पिछले एमसीडी चुनाव में बीजेपी को 139 सीटों पर जीत मिली थी। एमसीडी में कांग्रेस मुख्य विपक्षी है। जबकि आम आदमी पार्टी पहली बार निगम चुनाव में उतरी है।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव परिणाम से ठीक पहले कहा है कि वह आंदोलन कर सकते हैं।
सोमवार को उन्होंने कहा, 'जीत या हार लगी रहेगी। अगर बुधवार के नतीजे पंजाब, धौलपुर, भिंड जैसी बेईमानी साबित करते हैं तो हम आंदोलन करेंगे। हम आंदोलन से आये थे, सत्ता का सुख भोगने नहीं, वापस आंदोलन करना पड़ेगा।'
और पढ़ें: केजरीवाल ने कहा, MCD चुनाव में AAP की हार हो या जीत, गलत नतीजे आये तो करना पड़ेगा आंदोलन
मतगणना के लिए 35 केंद्रों पर विस्तृत इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त एस.के.श्रीवास्तव ने कहा, 'हमने पर्याप्त व्यवस्था की है। रुझान और परिणाम मतगणना केंद्रों से घोषित किए जाएंगे।'
श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए 16 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, पूर्वी दिल्ली के लिए छह और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं।
और पढ़ें: एमसीडी चुनाव परिणाम तय करेगा राजनीति में अरविंद केजरीवाल की सियासी तकदीर
तीनों नगर निगमों के लिए मतदान बीते रविवार को हुए थे। इसमें 54 फीसदी मतदान हुआ था और 1.32 करोड़ मतदाताओं ने शाम 5.30 बजे तक अपना वोट डाला था। मतदान तीन नगर निगमों के 270 वार्डों के लिए कराए गए थे।
दो वार्डों में चुनाव नहीं कराया जा सका। इसमें पूर्वी दिल्ली का मौजपुर और उत्तरी दिल्ली का सराय पीपल थाला शामिल है। इन जगहों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का निधन हो गया था।
एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत
दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए रविवार को हुए मतदान के लिए एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी बहुमत मिलने का दावा किया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस का पत्ता लगभग साफ नजर आ रहा है।
समाचार चैनल एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार, भाजपा को दिल्ली नगर निगम के 270 वार्डो में 218 पर जीत मिलेगी। एग्जिट पोल के अनुसार, आप और कांग्रेस को संयुक्त रूप से 25 सीटें मिल सकती हैं।
आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
(इनपुट IANS से भी)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट