महाराष्ट्र: मराठों को आरक्षण के समर्थन में CM देवेंद्र फडणवीस, कहा- ऐसे देंगे आरक्षण जिसे कोर्ट ठुकरा न सके
मराठा आरक्षण पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अलग-अलग वर्गों के प्रतिष्ठित नेताओं के साथ बैठक की।
मुंबई:
मराठा आरक्षण पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अलग-अलग वर्गों के प्रतिष्ठित नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार कानून के अनुसार मराठों को आरक्षण प्रदान करेगी। मराठा आरक्षण पर यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली।
फडणवीस ने मीडिया को बताया कि मराठाओं को कानूनी तरीके से आरक्षण देने के लिए एक संयुक्त बयान पर दस्तखत किए गए है।
उन्होंने कहा, 'मराठों को कानूनी रूप से आरक्षण देने के लिए संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए गए हैं। राज्य सरकार मराठा आरक्षण के लिए पूर्ण समर्थन में है।'
राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि ऐसा आरक्षण देंगे जिसे कोर्ट ठुकरा न सकें।
मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सरकार कानून की प्रक्रिया का पालन करने के बाद मराठा आरक्षण के बारे में ऐलान करेगी ताकि यह कानूनी जांच पर खरा उतरे और अन्य समुदायों के लिए मौजूदा आरक्षण कोटे को प्रभावित किए बिना हो सके।
और पढ़ें: मराठा आरक्षण आंदोलन की आग हुई और तेज, महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से मांगी रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कई जगहों में तोड़फोड़, आगजनी-सड़क जाम, पुलिस पर हमले और बंद की घटनाएं सामने आईं।
कुछ दिन पहले मराठा आरक्षण की आग में पुणे भी सुलगा नज़र आया था। मराठा आंदोलन के पुणे के चाकन, हिंजेवाड़ी, खेड़ व पुणे-नासिक राजमार्ग पर हिंसक हो जाने से पांच राज्य परिवहन की बसों सहित दो दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आरक्षण की मांग को लेकर एक 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उमेश आत्माराम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उमेश ने अपने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। बीते हफ्ते एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से ख़ुदकुशी कर ली थी। विदा गांव में रहने वाले अभिजीत देशमुख ने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। इससे पहले दो और लोग भी ख़ुदकुशी कर चुके हैं।
जेल भरो आंदोलन
बड़ी संख्या में मराठाओं ने आजाद मैदान में बुधवार को 'जेल भरो' आंदोलन के गिरफ्तारी दी। नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे मराठा समुदाय ने 'जेल भरो' आंदोलन छेड़ा। प्रदर्शनकारियों ने नासिक, परभणी, सोलापुर, कोल्हापुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonu Sood WhatsApp Blocked: 2 दिन से बंद है सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट, नहीं कर पा रहे हैं जरूरतमंदों की मदद
-
Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम , एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
-
Samantha Ruth Birthday: साउथ इंडस्ट्री की दिवा 37 साल की हुईं आज, ऐसा रहा है सामंथा का फिल्मी करियर
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट