logo-image

गुरमीत राम रहीम पर आज आएगा फैसला, सिरसा और आसपास के तीन गांवों में धारा 144 लागू

पंजाब और हरियाणा में करीब 15,000 अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ और पंचकुला तक और लोगों को पहुंचने से रोकने के लिए दो दिन के लिए अपनी बसों की सेवा रोक दी है।

Updated on: 25 Aug 2017, 07:20 AM

highlights

  • पंजाब और चंडीगढ़ में तीन दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है
  • सीबीआई की विशेष अदालत शुक्रवार को डेरा प्रमुख के खिलाफ 2007 से चल रहे मामले पर फैसला सुनाएगी
  • समर्थकों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ और पंचकुला में कर्फ्यू लगा दिए गए हैं

नई दिल्ली:

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ उत्पीड़न केस मामले में पंचकुला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के फैसले के एक दिन पहले गुरुवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में तीन दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत शुक्रवार को डेरा प्रमुख के खिलाफ 2007 से चल रहे मामले पर फैसला सुनाएगी। इससे पहले अधिकारियों ने चंडीगढ़ और पंचकुला में कर्फ्यू लगा दिए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में करीब 15,000 अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ और पंचकुला तक और लोगों को पहुंचने से रोकने के लिए दो दिन के लिए अपनी बसों की सेवा रोक दी है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर दूर अंबाला शहर में किसी भी सरकारी, निजी और अन्य वाहन को जाने की अनुमति नहीं है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी पेरारीवलन को पैरोल

हरियाणा के मुंख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी मंत्रियों और विधायकों से फैसले के दिन यानी 25 अगस्त तक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने को कहा है।

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने संवाददाताओं को दिए बयान में कहा कि अदालत के फैसले से संबंधित किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के लिए अगले तीन दिनों तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को अधिकारियों द्वारा की गई बैठक में इसका फैसला किया गया। इसके अलावा, चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब के एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक बंदूकें लेकर यात्रा करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही लाइसेंसधारकों को भी बंदूकें एवं गोला-बारूद बेचने वाली निजी दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

सेक्शुअल ओरिएंटेशन को सुप्रीम कोर्ट ने माना निजता का महत्वपूर्ण अंग

दस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है और दो अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के अधिकारियों को शांति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट विभिन्न स्थानों पर होंगे।

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार तक पंचकुला जिले में सभी कॉलेजों और पुस्तकालयों को शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिया है। चंडीगढ़ में शनिवार तक के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
इसके साथ ही चंडीगढ़ में शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वीवीआईपी सुरक्षा में लगे 1,000 सुरक्षाकर्मियों को घटाने और उन्हें राज्य की सुरक्षा में लागने के निर्देश दिए हैं। सिंह ने बुधवार को सुरक्षा बैठक की समीक्षा की थी।

पीएम मोदी ने किसानों को दिलाया भरोसा, 2022 तक आय होगी दोगुनी

वहीं, हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने कहा कि सरकार जरूरत पड़ने पर सेना भी बुला सकती है और कर्फ्यू भी लगा सकती है।

पंचकुला में दंगा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। पंचकुला में चौधरी ताऊ देवी लाल स्टेडियम और सिरसा में दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम को विशेष जेल घोषित किया गया है।


गुरमीत राम रहीम के लगभग हजारों अनुयायी पहले ही पंचकुला और हरियाणा के सिरसा में स्थित डेरा के मुख्यालय के पास इकट्ठे हो गए हैं। डेरा प्रमुख ने अपने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को भी हरियाणा जाने वाली छह एक्सप्रेस और ग्यारह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। गुरमीत राम रहीम के लगभग दो लाख अनुयायी पहले ही पंचकुला और इसके आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गए हैं।

सोनिया गांधी ने कहा- राइट टू प्राइवेसी पर SC का फैसला नए युग की शुरुआत

सभी अटकलों को समाप्त करते हुए डेरा प्रमुख ने शुक्रवार को अदालत में उपस्थित रहने के आदेश को मानते हुए अपने एक ट्वीट में कहा, 'मैंने हमेशा कानून का सम्मान किया है। मेरी पीठ में दर्द के बावजूद मैं कानून का पालन करूंगा और अदालत जाऊंगा।'

अपने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए गुरमीत ने कहा कि वह भगवान में विश्वास रखते हैं और सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए।

अगस्त 2018 से EPFO हो जाएगा पेपरलेस, ऑनलाइन होगा काम