झारखंड के रांची में एक ही परिवार के 7 लोगों का शव मिला, जांच शुरू
झारखंड के एक परिवार में सामूहित मौत का एक और मामला सामने आया है। राजधानी रांची में एक ही परिवार के सात लोगों का शव पाया गया है जिसमें दो नवजात भी शामिल हैं।
रांची:
झारखंड के एक परिवार में सामूहित मौत का एक और मामला सामने आया है। राजधानी रांची में एक ही परिवार के सात लोगों का शव पाया गया है जिसमें दो नवजात भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, रांची के कांके इलाके में यह घटना हुई है। प्राथमिक रूप से देखने पर यह आत्महत्या का मामला लगता है।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनीस गुप्ता ने कहा, 'पांच व्यस्क और दो नवजात का शव कांके पुलिस स्टेशन के अंतर्गत उनके घर में ही पाया गया है। प्राथमिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला लगता है।'
एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले दीपक कुमार झा, उनके माता-पिता, भाई, पत्नी और दो बच्चों का शव पाया गया है।
एसएसपी ने कहा है कि मामले की जांच शुरू हो गई। हालांकि अभी तक इस घटना के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है।
पुलिस ने भाइयों का शव पंखे से लटकता पाया, जबकि अन्य शव बिस्तर पर पाए गए। पुलिस को मौके से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है।
पिछले 10 दिनों में झारखंड में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
इसी महीने झारखंड के हजारीबाग में भी ठीक ऐसा ही मामले सामने आया था। जहां एक ही परिवार के 6 लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। परिवार के 5 लोगों का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया था वहीं एक सदस्य ने छत से कूद कर खुदकुशी कर ली थी।
वहीं दिल्ली में भी 1 जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में भी ऐसी ही घटना हुई थी जहां एक ही परिवार के 11 लोगों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। परिवार के 10 लोगों का शव जहां फंदे से लटका मिला था वहीं परिवार के सबसे वृद्ध महिला का शव जमीन पर था।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम इसकी जांच में जुटी है।
और पढ़ें: यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार मौलाना को पुलिस हिरासत में भेजा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट